• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप कंपास का 'नाइट ईगल' एडिशन ऑस्ट्रेलिया में हुआ लॉन्च,जानिए इसकी खासियत

    रेगुलर मॉडल के मुकाबले इस एडिशन में कुछ छोटे मोटे बदलाव किए गए हैं और इसमें कुछ एक्सट्रा फीचर्स भी दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 07, 2022 10:50 ist
    info icon
    published onMar 07, 2022 10:50 IST
    last updated onMar 07, 2022 10:50 IST
    149 Views
    • Write a कमेंट

    jeep compass night eagle

    जीप ऑस्ट्रेलिया ने कंपास एसयूवी का नाइट ईगल एडिशन वहां लॉन्च कर दिया है। कंपास नाइट ईगल एडिशन की कीमत 39,950 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी (22.34 लाख रुपये) रखी गई है। रेगुलर मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत 2000 डॉलर यानी  1.20 लाख रुपये) ज्यादा है। 

    jeep compass night eagle

    कंपास नाइट ईगल एडिशन में क्रोम का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं किया गया है और इसकी पूरी बॉडी में ब्लैक इंसर्ट्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट में लोअर बंपर ,फॉग लैंप सराउंड,स्किड प्लेट्स,फुल बॉडी क्लैडिंग पर ब्लैक कलर की फिनिशिंग और बोनट पर 'जीप' इंस्क्रिप्शन जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। 

    इसके साइड प्रोफाइल में 18 इंच ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स और ब्लैक कलर की रूफ दी गई है। इसके ​बैक पोर्शन में भी ब्लैक कलर की स्किड प्लेट्स, बंपर जैसी दिखने वाली बॉडी क्लैडिंग और बूट लिड पर 'जीप' इंस्क्रिप्शन दिए गए हैं। 

    नाइट ईगल में कंपास के रेेगुलर मॉडल वाले कलर ऑप्शंस रखे गए हैं जिनमें व्हाइट, ब्रिलियंट ब्लैक, मिनिमल ग्रे, ग्रे मैग्नेसियो, कोलाराडो रेड, हंटर ग्रीन और गैलेक्सी ब्लू शमिल है। 

    jeep compass night eagle

    कंपास नाइट ईगल के केबिन में रेगुलर मॉडल की तरह ऑल ब्लैक इंटीरियर ही दिया गया है मगर इसमें डैशबोर्ड पर एडिशनल ब्लैक इंसर्ट्स ​भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ब्लैक फेब्रिक/विनिल सीट्स दी गई है जो कंपास के ऑस्ट्रेलियन मॉडल के बेस वेरिएंट में भी दिए गए हैं। 

    नाइट ईगल में रेगुलर मॉडल की तरह हाई-बीम असिस्ट के साथ ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैंप, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट और पावर्ड ड्राइवर सीट जैैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, एक रियर पार्किंग कैमरा, एक्टिव लेन मेनेजमेंट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और एक टायर दबाव प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    jeep compass night eagle

    ऑस्ट्रेलिया में जीप कंपास में 175पीएस/229एनएम आउटपुट वाला 2.4 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। नाइट ईगल में फ्रंट व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड दिया गया है और बाकी वेरिएंट्स में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है। इसके केवल ट्रेलहॉक वेरिएंट में ही 170 पीएस की पावर देने वाला 2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें:जीप कंपास ट्रेलहॉक का अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च, 30.72 लाख रुपये रखी गई कीमत

    जीप भारत में भी कंपास नाइट ईगल एडिशन को लॉन्च कर सकती है। ये इसके प्री फेसलिफ्ट मॉडल में भी उपलब्ध था जिसकी कीमत 45000 रुपये ज्यादा थी। ऐसे में इसका इंडियन वर्जन फेसलिफ्ट मॉडल पर ही बेस्ड होगा।  

    यह भी पढ़ें: कंफर्म: जीप मेरिडियन 7 सीटर एसयूवी भारत में होगी लॉन्च, 2022 के मध्य तक आएगी ये कार

    भारत में जीप कंपास की कीमत 17.79 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि कंपास टॉप मॉडल की प्राइस 29.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई ट्युसॉन, सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस और फोक्सवैगन टिग्वान से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है