• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप कंपास और मेरेडियन का नया लिमिटेड 'क्लब एडिशन' हुआ लॉन्च

    स्पेशल एडिशन कार में कई कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं और इनकी प्राइस बेस वेरिएंट से भी कम है

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 08, 2023 20:17 ist
    info icon
    published onFeb 08, 2023 20:17 IST
    last updated onFeb 08, 2023 20:17 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Jeep Meridian and Compass Club Edition

    जीप ने कंपास और मेरेडियन के नए लिमिटेड 'क्लब एडिशन' वेरिएंट लॉन्च किए हैं। ये नए लिमिटेड वेरिएंट्स दोनों एसयूवी के बेस वेरिएंट्स पर बेस्ड हैं जिनमें कुछ कॉस्मैटिक अपडेट्स दिए गए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार से है:

    मॉडल

    क्लब एडिशन

    बेस वेरिएंट

    कीमत में अंतर

    कंपास स्पोर्ट डीजल मैनुअल

    20.99 लाख रुपये

    21.09 लाख रुपये

    (-10,000 रुपये)

    मेरेडियन लिमिटेड डीजल मैनुअल

    27.75 लाख रुपये

    30.10 लाख रुपये

    (-2.35 लाख रुपये)

    कंपास क्लब एडिशन इस एसयूवी के बेस वेरिएंट स्पोर्ट डीजल मैनुअल वेरिएंट पर बेस्ड है जिसकी कीमत इससे 10,000 रुपये कम रखी गई है। वहीं मेरेडियन क्लब एडिशन की कीमत लिमिटेड डीजल मैनुअल वेरिएंट के मुकाबले 2.35 लाख रुपये कम है।

    Jeep Meridian Club Edition

    हालांकि यदि आपको इस प्राइस पॉइन्ट पर ये स्पेशल एडिशन खरीदने हैं तो आपको काफी फुर्ती दिखानी होगी। ये लिमिटेड वेरिएंट्स केवल फरवरी तक ही बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। कॉस्मैटिक अपडेट्स की बात करें तो इसके बोनट पर एक्सक्लूसिव ग्राफिक्स दिए गए हैं और बूट पर 'क्लब एडिशन' की बैजिंग दी गई है।

    Jeep Compass Interior

    दोनों एसयूवी कारों में काफी अच्छे खासे फीचर्स दिए गए हैं जिनमें एलईडी हेडलैंप, पैनोरमिक सनरूफ, 10-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डुअल-ज़ोन एसी और वायरलेस फोन चार्जिंग शामिल है। वहीं सेफ्टी के लिए इनमें छह एयरबैग, टीपीएमएस, एक 360 डिग्री कैमरा और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: जीप मेरिडियन और रैंगलर को खरीदना हुआ महंगा, 1.2 लाख रुपये तक बढ़ी कीमत

    कंपास और मेरेडियन दोनों ही कारों में 170 पीएस की पावर जनरेट करने वाला 2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जिसके साथ 6 स्पीड मैनुअल और 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस दिए गए हैं। डीजल इंजन के साथ दोनों ही एसयूवी कारों में ऑल व्हील ड्राइवट्रेन का ऑप्शन भी दिया गया है। इसके अलावा कंपास में 163 पीएस की पावर देने वाले 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस भी दी गई है जिसके साथ 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स के ऑप्शंस रखे गए हैं।

    यह भी पढ़ें: एंड्रॉयड ऑटो का नया वर्जन हुआ लॉन्च: अब कार की स्क्रीन पर देख सकेंगे वीडियो, बिना चाबी के लॉक हो जाएगी कार, जानिये अन्य खूबियां

    बता दें कि वैसे तो जीप कंपास की कीमत 21.09 लाख रुपये से लेकर 31.29 लाख रुपये के बीच है और इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, फोक्सवैगन टिग्वान और सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस जैसी कारों से है। दूसरी तरफ मेरेडियन की कीमत 30.10 लाख रुपये से लेकर 37.15 लाख रुपये के बीच है और इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर,एमजी ग्लोस्टर और स्कोडा कोडियाक जैसी कारों से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है