• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इसुज़ु डी-मैक्स वी-क्रॉस को नया और अलग अंदाज देगी ये खास किट

    इसुज़ु ने डी-मैक्स वी-क्रॉस के लिए जॉन्टी रोड्स एक्सेसरी किट लॉन्च की है

    सॉनी
    सॉनी
    Published On नवंबर 13, 2018 12:06 ist
    info icon
    published onNov 13, 2018 12:06 IST
    last updated onNov 13, 2018 12:06 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Isuzu D-Max V-Cross ‘Jonty Rhodes 30’ Limited-run Pick-up Launched

    अगर आप इसुज़ु का लाइफस्टाइल पिक-अप ट्रक डी-मैक्स वी-क्रॉस रखते हैं या फिर इसे खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। इसुज़ु ने डी-मैक्स वी-क्रॉस के लिए एक खास एक्सेसरी किट लॉन्च की है, जो इसे नया और अलग अंदाज देगी। इसुज़ु ने इस किट को कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स के नाम से पेश किया है।

    इस किट की केवल 30 यूनिट उपलब्ध है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ग्राहकों को यह एक्सेसरी किट मिलेगी। लक्की ग्राहकों को जॉन्टी रोड्स से मिलने का मौका भी मिलेगा। इस किट की कीमत 1.99 लाख रूपए है।

    Isuzu D-Max V-Cross ‘Jonty Rhodes 30’ Limited-run Pick-up Launched

    एक्सेसरी किट में एक्सटीरियर ग्राफिक्स, रोड्स सिग्नेचर के साथ दिए गए हैं। फ्रंट और रियर स्कर्ट, बेड लाइनर और ब्लैक फॉक्स लैदर सीट कवर पर भी जॉन्टी के सिग्नेचर का इस्तेमाल हुआ है। इस में अलग तरह की स्किड प्लेट, डोर वाइजर, फ्रंट फुटवेल इलुमिनेशन और डोर लाइट दी गई है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाती है।

    इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस में पहले की तरह 2.5 लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 134 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

    यह भी पढें : स्कोडा ने दिखाई स्काला हैचबैक के केबिन की झलक

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    इसुज़ु डी-मैक्स वी-क्रॉस 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग पिकअप ट्रक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है