• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा ला सकती है एक्सयूवी300 का 7-सीटर वर्जन, जानिए कब होगा लॉन्च

    यूरोपियन बाज़ार के लिए इसे एस204 कोडनेम दिया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 24, 2019 19:26 ist
    info icon
    published onSep 24, 2019 19:26 IST
    last updated onSep 24, 2019 19:26 IST
    838 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा अपने पोर्टफालियो कुछ और कारों को शामिल करते हुए लगभग हर सेगमेंट अपनी उपस्थिती दर्ज कराने की योजना बना रही है। कंपनी की इस योजना का पहला परिणाम 7-सीटर एक्सयूवी300 के रूप में देखने को मिल सकता है। यूरोपियन बाज़ार के लिए इसे एस204 कोडनेम दिया गया है और कहा जा रहा है कि भारत में इसके प्रोडक्शन मॉडल को महिंद्रा एक्सयूवी400 के नाम से उतारा जा सकता है।

    सैंगयॉन्ग टिवोली पर बेस्ड एक्सयूवी300 को को भी इसकी तरह एस201 कोडनेम दिया गया था। वहीं,टिवोली का एक्सएलवी नाम से एक बड़ा 5-सीटर वर्जन भी उपलब्ध है। इसमें 720 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।  

    सैंगयॉन्ग टिवोली एक्सएलवी और महिंद्रा एक्सयूवी300 के साइज़ में इतना है अंतर:

     

    सैंगयॉन्ग टिवोली एक्सएलवी

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    लंबाई

    4440मिलीमीटर

    3995मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1798मिलीमीटर

    1821मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1635मिलीमीटर

    1627मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2600मिलीमीटर

    2600मिलीमीटर

    महिंद्रा के इंडियन मॉडल लाइनअप में एस204 (एक्सयूवी400), एक्सयूवी300 और एक्सयूवी500 के बीच में आराम से फिट हो सकती है। इसका व्हीलबेस सब-4 मीटर एसयूवी एक्सयूवी300 के समान ही है मगर इसमें लगेज स्पेस का इस्तेमाल दो अतिरिक्त सीटें देकर भी किया जा सकता है। यदि कंपनी एस204 का 5-सीटर वेरिएंट भी लेकर आती है तो ये  फोर्ड-महिंद्रा के बीच हुई पार्टनरशिप के तहत लाई जाने वाली इस एसयूवी भी हो सकती है जिसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा।

    यूरोपियन बाज़ार में एस204 को 2022 तक पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि उसी दौरान ये भारत में भी लॉन्च की जाएगी। कंपनी इसमें पेट्रोल और डीज़ल इंजन का विकल्प दे सकती है। एस204 के यूरोपियन मॉडल में 1.5 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके भारतीय मॉडल (एक्सयूवी400) में कंपनी नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है। यही इंजन अगले साल लॉन्च होने वाली महिंद्रा मराज़ों में भी दिया जा सकता है।

    एस204 को लॉन्च करने से पहले महिंद्रा, एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक को बाजार में उतारेगी। इसके साथ ही 2019 सैंगयॉन्ग  कोरांडो पर बेस्ड न्यू जनरेशन एक्सयूवी500 को भी लॉन्च किया जाएगा। यूरोपियन बाज़ार में पेश किए जाने वाले अन्य मॉडल में स्कॉर्पियो पर बेस्ड पिकअप ट्रक गोवा पिकअप,एक्सयूवी300 1.2 जीडीआई और डब्ल्यू601 स्पोर्टी लुक वाला कॉन्सेप्ट शामिल है।

    भारत में एक्सयूवी की प्राइस 8.1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 12.69 लाख रुपये है। यहां इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू,फोर्ड ईकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन और मारुति विटारा ब्रेज़ा से है। ​यदि महिंद्रा एक्सयूवी400 भारत में लॉन्च की जाती है तो ये किया सेल्टोस,हुंडई क्रेटा और निसान किक्स को टक्कर देगी। 

    सौजन्य

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है