• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैटिन क्रैश टेस्ट में रेनो कैप्चर को मिले 4-स्टार

    व्यस्क पैसेंजर सुरक्षा के लिए कैप्चर एसयूवी को 4-स्टार रेटिंग मिली है

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 09, 2017 12:49 ist
    info icon
    published onJun 09, 2017 12:49 IST
    last updated onJun 09, 2017 12:49 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    लैटिन एनसीएपी क्रैश टेस्ट में इस बार ब्राजील में बिक्री के लिए उपलब्ध रेनो कैप्चर एसयूवी ने अच्छा प्रर्दशन किया, टेस्ट में कैप्चर को व्यस्क पैसेंजर सुरक्षा के लिए 4-स्टार और चाइल्ड पैसेंजर सुरक्षा के लिए 3-स्टार मिले हैं। रेनो जल्द ही भारत में भी कैप्चर को उतारने वाली है, उम्मीद की जा सकती है कि यहां आने वाला मॉडल भी इतना ही सुरक्षित होगा।

    रेनो कैप्चर को ब्राजील के अलावा यूरोप, लैटिन अमेरिका और रूस में भी बेचा जा रहा है। यूरोप में बिकने वाली कैप्चर एसयूवी को रेनो की सिलियो हैचबैक पर तैयार किया गया है, जबकि लैटिन अमेरिका और रशियन मॉडल को डस्टर पर तैयार किया गया है, भारत आने वाली कैप्चर भी इसी प्लेटफार्म पर बनी हो सकती है, यह यूरोप में बिकने वाली एसयूवी से ज्यादा जगहदार होगी।

    भारत आने वाली कैप्चर एसयूवी का डिजायन यूरोपियन मॉडल जैसा होगा, संभावना है कि नई डस्टर को भी इसी प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है।

    बात करें ब्राजीलियन मॉडल की तो इस में चार एयरबैग के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) स्टैंडर्ड दिया गया है, इस वजह से व्यस्क पैसेंजर की सुरक्षा बढ़ जाती है, संभावना है कि भारत आने वाली कैप्चर एसयूवी में भी ऐसे ही सेफ्टी फीचर मिलेंगे।

    कुछ समय पहले ग्लोबल एनसीएपी ने भारत में बिकने वाली डस्टर के कुछ वेरिएंट का क्रैश टेस्ट किया था, इसके आंकड़े चौंकाने वाले थे, दरअसल इस क्रैश टेस्ट में बिना एयरबैग वाली डस्टर को उतारा गया, जिस में इसे सुरक्षा के लिए 0-स्टार रेटिंग मिली थी। इसके बाद ड्राइवर एयरबैग लगी डस्टर का भी क्रैश टेस्ट हुआ था, जिसे 3-स्टार रेटिंग मिली थी।

    यह भी पढें : रेनो की नई एसयूवी आई भारत, टेस्टिंग के दौरान कैमरे में हुई कैद

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    रेनॉल्ट कैप्चर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है