• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिविक फेसलिफ्ट से उठा पर्दा

    फेसलिफ्ट सिविक में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 16, 2018 12:05 ist
    info icon
    published onAug 16, 2018 12:05 IST
    last updated onAug 16, 2018 12:05 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Honda Civic

    होंडा ने अमेरिका में सिविक सेडान के फेसलिफ्ट अवतार से पर्दा उठाया है। भारत में नई सिविक को अप्रैल 2019 तक लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला स्कोडा ऑक्टाविया, हुंडई एलांट्रा और टोयोटा कोरोला एल्टिस से होगा। इसकी कीमत 18 लाख रूपए से 24 लाख रूपए के बीच हो सकती है।

    2019 Honda Civic Pre-facelift Honda Civic

    2019 सिविक में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं। आगे की तरफ अपडेट एलईडी हैडलैंप्स और नया बंपर दिया गया है। बंपर के साथ नया स्प्लिटर लगा है, जो कार के दोनों सिरों तक फैला हुआ है। कद-काठी के मामले में यह पहले से ज्यादा चौड़ी नज़र आती है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां नया बंपर, क्रोम हाइलाइटर के साथ दिया गया है। राइडिंग के लिए इस में 18 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    2019 Honda Civic

    केबिन से जुड़ी जानकारी कंपनी ने अभी साझा नहीं की है। लेकिन इस बात को हाइलाइट किया है कि इस में नई सीआर-वी वाला अपडेट 7.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा। नई सीआर-वी को अक्टूबर 2018 में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस में फिजिकल बटन और वोल्यूम रॉकर जैसे फीचर का इस्तेमाल हुआ है।

    2019 होंडा सिविक में मौजूदा मॉडल वाले इंजन मिलेंगे। डीज़ल वेरिएंट में 1.6 लीटर इंजन मिलेगा, जो 120 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा जा सकता है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.8 लीटर और 1.5 लीटर इंजन में से कोई सा भी इंजन दिया जा सकता है। 1.8 लीटर आई-वीटेक इंजन की पावर 141 पीएस और टॉर्क 174 एनएम है। 1.5 लीटर टर्बो इंजन की पावर 173 पीएस और टॉर्क 220 एनएम है। पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

    यह भी पढें : ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हुई होंडा सिविक डीज़ल

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है