• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई हुंडई की नई हैचबैक

    हुंडई कारों की रेंज में यह सेंट्रो की जगह ले सकती है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On नवंबर 22, 2017 12:59 ist
    info icon
    published onNov 22, 2017 12:59 IST
    last updated onNov 22, 2017 12:59 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Santro 2018

    हुंडई इन दिनों एक नई हैचबैक पर काम कर रही है, जो कंपनी की बंद हो चुकी कार सेंट्रो की जगह ले सकती है। हाल ही में इस नई हैचबैक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। चर्चाएं हैं कि इसे फरवरी में आयोजित होने वाले इंडियन आॅटो एक्सपो-2018 में पेश किया जाएगा, भारत में इसकी लाॅन्चिंग 2018 के मध्य में हो सकती है।

    नई हैचबैक को टेल बाॅय डिजायन दिया गया है, इसके केबिन में ज्यादा स्पेस मिलेगा। इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में 800 सीसी और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है।

    इसका मुकाबला रेनो क्विड, डैटसन रेडी-गो और मारूति आॅल्टो से होगा, इन सभी कारों में भी 800 सीसी और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प रखा गया है। इसकी कीमत 4 लाख रूपए से 5.50 लाख रूपए के बीच हो सकती है। कीमत के मोर्चे पर इसकी टक्कर मारूति वैगन-आर, सेलेरियो और टाटा टियागो से भी होगी।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है