• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सितंबर में लॉन्च होगी हुंडई की ये लोकप्रिय कार

    हुंडई सेंट्रो की भारत में फिर से वापसी हो रही है

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 11, 2018 12:12 ist
    info icon
    published onJul 11, 2018 12:12 IST
    last updated onJul 11, 2018 12:12 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Santro

    हुंडई की लोकप्रिय एंट्री-लेवल कार सेंट्रो भारत में वापसी के लिए तैयार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे सितंबर 2018 में लॉन्च किया जा सकता है। नई सेंट्रो की कीमत 3.5 लाख रूपए से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला मारूति सेलेरियो और टाटा टिगॉर से होगा।

    Hyundai Atos

    दिलचस्प बात ये है कि सितंबर महीने में हुंडई सेंट्रो को बीस साल हो जायेंगे। पुरानी सेंट्रो को भारत में 23 सितंबर 1998 को लॉन्च किया गया था। भारत में यह हुंडई की पहली पेशकश थी।

    Hyundai Santro Xing

    पुरानी सेंट्रो को टेलबॉय डिजायन की बदौलत काफी पसंद किया गया था। ऊंची होने की वजह से इस में अंदर घुसना और बाहर निकलना आसान था। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सेंट्रो को भी टेलबॉय डिजायन दिया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि नई सेंट्रो में काफी सारे फीचर आयेंगे जिससे यह मुकाबले में मौजूद कारों को कड़ी टक्कर देगी। इस लिस्ट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और ईबीडी समेत कई काम के फीचर शामिल होंगे।

    Hyundai Santro

    हुंडई ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि नई सेंट्रो आई10 से ज्यादा ऊंची और ज्यादा चौड़ी होगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे आई10 वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है। हुंडई की इयॉन भी आई10 वाले प्लेटफार्म पर बनी है। भारत में हुंडई इयॉन को कंपनी ने अभी तक अपडेट नहीं किया है। चर्चाएं हैं कि नई सेंट्रो को इयॉन की जगह उतारा जा सकता है।

    Hyundai Santro

    2018 हुंडई सेंट्रो में इयॉन वाला 1.0 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। चर्चाएं हैं कि इस में ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकलप भी दिया जा सकता है। इसका माइलेज 25 किमी प्रति लीटर के आसपास हो सकता है।

    Hyundai Santro

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान दिखी 2019 हुंडई एलांट्रा

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Hyundai Small Car पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है