• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई भारत में 20,000 करोड़ रुपये करेगी निवेश, इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने पर रहेगा ज्यादा फोकस

    कंपनी की योजना तमिल नाडु में अपने ऑपरेशन को बढ़ाने की है और इसे ईवी मैन्युफक्चरिंग बेस बनाने की है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 11, 2023 19:40 ist
    info icon
    published onMay 11, 2023 19:39 IST
    last updated onMay 11, 2023 19:40 IST
    666 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai

    • 10 साल की अवधि (2032 तक) के लिए 20,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
    • हुंडई तमिल नाडु में एक डेडिकेटेड बैटरी पैक असेंबली प्लांट स्थापित करेगी।
    • इससे प्रोडक्शन केपेसिटी सालाना 8.5 लाख यूनिट तक बढ़ जाएगी।
    • कंपनी अगले 5 वर्षों में प्रमुख हाइवे पर 100 फास्ट चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित करेगी।
    • हुंडई सस्टेनेबल भविष्य के लिए क्लीन एनर्जी सोर्स पर काम करना जारी रखेगी।

    हुंडई भारत में अगले 10 साल में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस राशि का उपयोग तमिल नाडू के प्लांट में प्रोडक्शन को बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां तैयार करने के लिए किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में हुंडई आई20 को मिला फेसलिफ्ट अपडेट, भारत में 2023 के आखिर तक हो सकती है लॉन्च

    कंपनी ने अपने मैन्युफैक्चरिंग हेडक्वॉर्टर को कई वर्षों से तमिलनाडु में ही रखा है और अब कंपनी राज्य के अंदर ही अपने ऑपरेशन को बढ़ाने की योजना बना रही है। हुंडई ने यह भी घोषणा की है कि वह एक डेडिकेटेड बैटरी पैक असेंबली प्लांट स्थापित करेगी, जिसमें प्रति वर्ष 1.78 लाख बैटरी पैक असेंबल करने की क्षमता होगी।

    Hyundai Ioniq 5

    हुंडई इस निवेश का कुछ हिस्सा अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बढ़ाने और तमिलनाडु स्थित श्रीपेरंबुदूर प्लांट में अपनी सालाना उत्पादन क्षमता को 8.5 लाख यूनिट्स तक बढ़ाने के लिए आवंटित करेगी। कंपनी की योजना इस प्लांट से नए इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल पावर्ड व्हीकल्स को तैयार करने की है।

    Hyundai Verna

    कंपनी देश के प्रमुख हाइवे पर 100 फास्ट चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित करेगी। इसमें 150 किलोवाट और 60 किलोवाट डीसी कैपेसिटी वाले 5 ड्यूल फ़ास्ट चार्जिंग स्टेशन, 150 किलोवाट डीसी कैपेसिटी वाले 10 सिंगल फ़ास्ट चार्जिंग स्टेशन और 60 किलोवाट डीसी कैपेसिटी वाले 85 सिंगल चार्जिंग स्टेशन शामिल होंगे।

    Hyundai Charging Station

    हुंडई लगातार मोबिलिटी के लिए ज्यादा सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी पर काम करना जारी रखेगी, जिसमें हाइड्रोजन फ्यूल सेल बेस्ड एनर्जी सोर्स के साथ परीक्षण शामिल हो सकता है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है