• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कोरोना के कारण अब ऑटो इंडस्ट्री पर नए तरह का आया संकट,कारों का बढ़ सकता है वेटिंग पीरियड

    हाल ही में तमिलनाडू के विभिन्न ऑटोमोटिव्स ब्रांड के वर्कर्स ने बीमारी फैलने की चिंता जताते हुए कुछ मांगे उठाई है। साथ ही वर्कर्स ने ये भी कहा है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो फिर वो हड़ताल पर चले जाएंगे।

    भानु
    भानु
    Published On मई 26, 2021 19:41 ist
    info icon
    published onMay 26, 2021 19:41 IST
    last updated onMay 26, 2021 19:41 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण जहां पहले ही जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है वहीं ऑटो सेक्टर भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनियों को मजबूरन या तो अपना कामकाज बंद करना पड़ेगा या फिर उन्हें शिफ्ट्स कम करनी पड़ेंगी। 

    बता दें कि तमिलनाडू राज्य में हुंडई और रेनो निसान के की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स मौजूद हैं। अभी तमिलनाडू में इस महामारी का प्रकोप काफी चिंताजनक है जिसके कारण यहां लॉकडाउन लगा हुआ है। हालांकि यहां ऑटो इंडस्ट्री को कुछ छूट देकर कामकाज करने की अनुमति मिली हुई है। जहां कंपनियों पर तय समय में अपने प्रोडक्ट्स तैयार करने का दबाव है तो वहीं वर्कर्स को मौजूदा हालातों में काम करते हुए बीमारी फैलने का डर सता रहा है। 

    यदि कंपनियां शिफ्ट्स की संख्या घटा देती है या फिर प्रोडक्शन को कुछ समय के लिए रोक देती है तो कार इंडस्ट्री को बाद में इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। वैसे भी इस महामारी के कारण भारत में काफी पॉपुलर मॉडल्स पर लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है जिसके कारण कई ग्राहकों ने तो अपनी बुकिंग्स तक कैंसिल करा दी है। 

    Renault Kiger Vs Nissan Magnite

    कोरोना महामारी की दूसरी लहर से ठीक पहले लॉन्च हुई रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट जैसी कारों पर इस वक्त 4 महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। ऐसे में यदि अभी इनका प्रोडक्शन कुछ समय के लिए और रोक दिया गया तो फिर ये वेटिंग पीरियड और भी ज्यादा बढ़ सकता है। दूसरी तरफ हुंडई अपनी अपकमिंग 7 सीटर एसयूवी अल्कजार की लॉन्चिंग को पहले ही टाल चुकी है। ​तमिलनाडू राज्य की गाइडलाइन के अनुसार फिलहाल कंपनी ने 31 मई तक अपना प्रोडक्शन रोक रखा है और लॉकडाउन खुलने के बाद हो सकता है कि फैक्ट्रियों में केवल एक शिफ्ट में ही कामकाज शुरू किया जाए। इस तरह से फिर वेन्यू,क्रेटा,ग्रैंड आई10 निओस और आई20 जैसे पॉपुलर हुंडई ब्रांड्स पर वेटिंग पीरियड और भी ज्यादा बढ़ने की आशंका है। 

    Hyundai Alcazar

    वैसे भारत में लगभग सभी कार मैन्युफैक्चरर्स को अपने वर्कर्स के स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए कुछ कठिन फैसले लेने पर मजबूर होना पड़ सकता है। लेकिन चिंता का विषय ये है कि इसके कुछ नकारात्मक परिणाम पूरी ऑटो इंडस्ट्री को बाद में देखने को मिल सकते हैं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है