• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से जुड़ी नई जानकारियां आईं सामने

    भारत में यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On नवंबर 14, 2018 19:25 ist
    info icon
    published onNov 14, 2018 19:25 IST
    last updated onNov 14, 2018 19:25 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने गुरुग्राम में आयोजित ब्रिलिएंट किड मोटर शो 2018 में कोना इलेक्ट्रिक को पेश किया है। । इसे 2019 के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 25 लाख रूपए के आसपास हो सकती है। कीमत के हिसाब से देखा जाए तो यह कई एंट्री-लेवल लग्ज़री कारों से महंगी होगी। चर्चाएं हैं कि कंपनी आने वाले समय में अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार का विकल्प भी लाएगी। हालांकि 2020 से पहले अफॉर्डेबल वर्जन के आने की उम्मीद नहीं है।

    कुछ समय पहले तक कोना इलेक्ट्रिक की भारत में लॉन्चिंग को लेकर जानकारियां सीमित थी। इस शोकेस के दौरान हमने हुंडई के अधिकारियों से बातचीत की, जिसके बाद कोना से जुड़ी कई अहम जानकारियां हाथ लगीं। क्या हैं वो अहम बातें, जानेंगें यहां...

    • हुंडई कोना को 39.2 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ उतारा जाएगा जो सिंगल चार्ज में 312 किमी का सफर तय करेगी।
    • साथ में स्लो-होम चार्जर मिलेगा जो कार को 6 से 8 घंटो में 80% तक चार्ज करेगा।
    • सरकार या तीसरी पार्टी की सहायता से सार्वजनिक जगहों पर फ़ास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जाएंगे। हालांकि यह सुविधा निःशुल्क होगी या स:शुल्क, इसकी निर्भरता तत्कालीन सरकारी नीतियों पर निर्भर करेगी।

    यह भी पढें : हुंडई वरना के नए वेरिएंट लॉन्च

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    हुंडई कोना पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है