• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई अपने ग्राहकों के लिए 5 मेट्रो सिटी में आयोजित करने जा रही है म्यूजिक कॉन्सर्ट, ये सिंगर करेंगे परफॉर्म

    इस कॉन्सर्ट को ‘हुंडई स्पॉटलाइट’ नाम दिया गया है जो पुणे, चंडीगढ़, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 03, 2023 17:10 ist
    info icon
    published onMay 03, 2023 17:10 IST
    last updated onMay 03, 2023 17:10 IST
    547 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai

    आप और हम जैसे कार के शौकीन लोगों के कान अपनी पसंदीदा गाड़ियों पर डिस्काउंट, नए फीचर लोडेड वेरिएंट के बारे में जानकारी या फिर खुद की गाड़ी का साउंड कुछ भी सुनने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन अब हुंडई अपने ग्राहकों के लिए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन करने जा रही है, जिसमें कई जाने-माने सिंगर परफॉर्म करेंगे। यह कॉन्सर्ट भारत की पांचों मेट्रो सिटी में आयोजित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटर का नया डिजाइन स्केच हुआ जारी, एक्सटीरियर की दिखी झलक

    यहां देखिए किस मेट्रो सिटी में किस तारीख को होगा म्यूजिक कॉन्सर्टः

    Hyundai Spotlight

    तारीख

    शहर

    आर्टिस्ट

    13 मई

    पुणे

    अमित त्रिवेदी

    21 मई

    चंडीगढ़

    हार्डी संधू

    27 मई

    दिल्ली

    जुबिन नौटियाल

    3 जून

    कोलकाता

    पापोन लाइव

    10 जून

    बेंगलुरु

    सोनू निगम

    हुंडई ने इस म्यूजिक कॉन्सर्ट को ‘हुंडई स्पॉटलाइट’ नाम दिया है। यह कॉन्सर्ट खासतौर पर हुंडई के ग्राहकों के लिए आयोजित किया जा रहा है और इसके लिए वे  https://hyundaispotlight.in/ पर जाकर अपने व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) से रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान ग्राहक अपने साथ 2 गेस्ट तक ले जाने का ऑप्शन चुन सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 2023 हुंडई वरना का कौनसा वेरिएंट रहेगा आपके लिए बेस्ट, जानिए यहां

    यह म्यूजिक कॉन्सर्ट इस साल 13 मई से 10 जून तक आयोजित होगा। इसमें जाने-माने सिंगर और म्यूजिशयन: अमित त्रिवेदी, हार्डी संधू, जुबिन नौटियाल, पापोन और सोनू निगम परफॉर्म करेंगे।

    हुंडई मोटर इंडिया के सीओओ तरूण गर्ग ने इस पर बात करते हुए कि कहा कि “हुंडई स्पॉटलाइट एक अनूठी पहल है जो खासतौर पर हमारे प्यारे मौजूदा ग्राहकों के लिए आयोजित की गई है। इस इवेंट का उद्देश्य उनका हमारे प्रति भरोसा और मजबूत रिश्ता को सेलिब्रेट करना है।”

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है