• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई करेगी जीएम के तलेगांव प्लांट का अधिग्रहण, टर्म शीट पर किए हस्ताक्षर

    इस टर्म शीट में तलेगांव प्लांट में स्थित मशीनरी और उपकरणों के साथ-साथ भूमि और भवनों के प्रस्तावित अधिग्रहण को शामिल किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 13, 2023 16:29 ist
    info icon
    published onMar 13, 2023 16:29 IST
    last updated onMar 13, 2023 16:29 IST
    540 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai India and General Motors

    हुंडई मोटर्स इंडिया ने जनरल मोटर्स के महाराष्ट्र स्थित तलेगांव प्लांट का अधिग्रहण करने में रुचि दिखाई है। कंपनी ने अब जीएम के प्लांट से संबंधित संपत्तियों के संभावित अधिग्रहण के लिए "टर्म शीट" पर हस्ताक्षर किए हैं। 

    क्या है इस टर्म शीट में 

    Hyundai and General Motors

    प्रस्तावित 'संपत्ति खरीद समझौते' को सरकारी अ​थॉरिटी और सभी शेयर धारकों से अप्रुवल मिलने और सभी शर्तों को पूरा के बाद ही इस पर आगे की कार्यवाही होगी। 

    इससे पहले भी हो चुकी है इस प्लांट के अधिग्रहण की कोशिश 

    General Motors Talegaon plant

    जनरल मोटर्स काफी समय से अपने प्लांट को बेचने की कोशिश कर रही है। दो साल पहले ही अमेरिकन ऑटोमेकर ने मैन्युफैक्चरिंग और निवेश संबंधी गतिविधियां बंद की थी। 

    यह भी पढ़ें: 2023 हुंडई वरना प्राइस एनालिसिस: क्या होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया, फॉक्सवैगन वर्टस और मारुति सियाज से सस्ती होगी ये कार?

    और कौनसी कंपनियों ने अधिग्रहण में दिखाई रुचि

    जीएम का प्लांट खरीदने पर केवल हुंडई की ही नजर नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो एमजी मोटर इंडिया और महिंद्रा भी इस प्लांट को खरीदने में रुचि दिखा चुके हैं। 2020 की शुरूआत में मार्केट में डेब्यू करने जा रही ग्रेट वॉल मोटर्स भी रेस में शामिल थी जिसे उसी साल की दूसरी छमाही तक प्रोडक्शन शुरू भी करना था। 2022 के मध्य तक ग्रेट वॉल मोटर्स ने अपना कामकाज शुरू करने से पहले ही भारतीय बाजार में एंट्री लेने का इरादा छोड़ दिया

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है