• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक अगस्त से महंगी होने जा रही है हुंडई की ये लोकप्रिय कार

    हुंडई ग्रैंड आई10 की कीमत में 23,000 रूपए तक का इजाफा होगा

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On जुलाई 17, 2018 16:42 ist
    info icon
    published onJul 17, 2018 16:40 IST
    last updated onJul 17, 2018 16:42 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Grand i10

    अगर आप हुंडई ग्रैंड आई10 खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। हुंडई ने ग्रैंड आई10 की कीमतों में तीन फीसदी इजाफा करने की घोषणा की है। बढ़ी हुई कीमतें एक अगस्त 2018 से लागू होंगी। कंपनी के अनुसार कार की लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में वृद्धि की जा रही है।

    Hyundai Grand i10

    कंपनी के इस फैसले के बाद हुंडई ग्रैंड आई10 की कीमत 23,000 रूपए तक बढ़ेगी। ग्रैंड आई10 के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 4.74 लाख रूपए से 6.97 लाख रूपए के बीच है। एक अगस्त से पेट्रोल वेरिएंट की कीमतें 14,217 रूपए से लेकर 20,922 रूपए तक बढ़ जायेगी। डीज़ल वेरिएंट की कीमतें 5.90 लाख रूपए से 7.51 लाख रूपए के बीच है। इनकी कीमतें 17,697 रूपए से लेकर 22,529 रूपए तक बढ़ जायेंगी।

    अगर आप एक अगस्त से पहले नई ग्रैंड आई10 खरीदते हैं तो ये फैसला आपके लिए ज्यादा सही रहेगा। एक अगस्त से पहले कार खरीदने पर आपको बढ़ी हुई कीमतें नहीं देनी पड़ेगी।

    यह भी पढें : सितंबर में लॉन्च होगी हुंडई की ये लोकप्रिय कार

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है