• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के वेरिएंट, कलर और इंजन से जुड़ी जानकारियां आई सामने

    नई ग्रैंड आई10 निओस कुल पांच वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

    निखिल
    निखिल
    Published On सितंबर 13, 2019 11:35 ist
    info icon
    published onAug 09, 2019 12:21 IST
    last updated onSep 13, 2019 11:35 IST
    444 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट:  हुंडई ने 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) की शुरुआती कीमत पर ग्रैंड आई10 निओस को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    हुंडई मोटर्स 20 अगस्त को ग्रैंड आई10 का थर्ड जनरेशन वर्ज़न लॉन्च करने जा रही है। इसे 'ग्रैंड आई10 निओस' के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्रैंड आई10 निओस की तस्वीरें साझा करने के बाद अब इसके वेरिएंट लाइन-अप, पॉवरट्रेन और कलर ऑप्शन से जुड़ी जानकारियां सामने आ गई है। जिसके बारे में आप यहां जानेगे:- 

    निओस मौजूदा ग्रैंड आई10 की तरह 1.2-लीटर पेट्रोल,डीजल और पांच वेरिएंट: एरा, मैग्ना, स्पोर्टज़, स्पोर्टज़ ड्यूल-टोन और एस्टा में आएगी। लेकिन कंपनी ने वेरिएंट-वाइज इंजन विकल्प की सूची में बदलाव किया है। साथ ही दोनों इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स की भी पेशकश की है। 

    1.2-लीटर पेट्रोल-मैनुअल 

    1.2-लीटर पेट्रोल-एएमटी 

    1.2-लीटर डीजल-मैनुअल

    1.2-लीटर डीजल-एएमटी

    एरा

     -  -  -

    मैग्ना

    मैग्ना

    मैग्ना

     -

    स्पोर्टज़

    स्पोर्टज़

     -

    स्पोर्टज़

    स्पोर्टज़ ड्यूल-टोन 

     -  -

    एस्टा

     -

    एस्टा

     -

    ग्रैंड आई10 निओस का एंट्री-लेवल वेरिएंट (एरा) डीजल इंजन के साथ उपलब्ध नहीं होगा। इसके अलावा, टॉप वेरिएंट (एस्टा) के साथ कंपनी एएमटी (ऑटोमैटिक-मैनुअल ट्रांसमिशन) की पेशकश नहीं करेगी। 

    निओस का केवल स्पोर्टज़ ही एक ऐसा वेरिएंट होगा जो डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगा। इसके अलावा मैग्ना और एस्टा डीजल इंजन के साथ केवल मैनुअल ट्रांसमिशन में ही आएगी।   

    मौजूदा ग्रैंड आई 10 के विपरीत आई10 निओस में ड्यूल-टोन विकल्प का केवल स्पोर्ट्ज़ वेरिएंट के पेट्रोल-मैनुअल मॉडल के साथ ही मिलेगा। उम्मीद है कि निओस के इस ड्यूल टोन वेरिएंट के इंटीरियर में ऑल-ब्लैक थीम देखने को मिल सकती है। 

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के साथ दो ड्यूल टोन कलर ऑप्शन मिलेंगे:-

    • ब्लैक और पोलर व्हाइट
    • ब्लैक और एक्वा टील कलर 

    इसके अलावा नई ग्रैंड आई10 छह सिंगल-टोन कलर विकल्पों में भी उपलब्ध होगी। इसमें मौजूदा ग्रैंड आई10 वाले तीन कलर: 'फ्लेम ऑरेंज', 'मरीन ब्लू' और 'स्टार डस्ट' का विकल्प नहीं मिलेगा। कंपनी ने इनके बदले निओस में तीन नए एक्सटीरियर कलर की पेशकश की है। 

    • पोलर व्हाइट
    • फियरी रेड 
    • टाइफून सिल्वर
    • टाइटन ग्रे (नया)
    • एक्वा टील (नया)
    • एक्वा ब्लू (नया)

    निओस का एरा वेरिएंट किसी भी नए एक्सटीरियर कलर के साथ उपलब्ध नहीं होगा। वहीं, 'एक्वा ब्लू' कलर भी स्पोर्टज़ वेरिएंट से ही अन्य वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 

    थर्ड-जनरेशन आई10 के वेरिएंट-वाइज फीचर्स की जानकरी फ़िलहाल सामने नहीं आई है। बात की जाए कीमत की तो इस नई ग्रैंड आई10 की एक्स-शोरूम प्राइस 5.2 लाख से 7.7 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला मौजूदा ग्रैंड आई10 की तरह फोर्ड फिगोमारुति स्विफ्ट, मारुति इग्निस और निसान माइक्रा के साथ जारी रहेगा।       

    साथ ही पढ़ें: पहले से ज्यादा किफायती कीमत पर उपलब्ध होगी हुंडई ग्रैंड आई 10

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    madan kalia
    Aug 9, 2019, 4:41:08 PM

    Super good looking

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है