• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिये क्या है हुंडई ग्रैंड आई10 के ड्यूल-टोन एडिशन की कीमत

    ग्रैंड आई10 ड्यूल-टोन एडिशन को स्पोर्ट्ज वेरिएंट पर तैयार किया गया है

    रौनक
    रौनक
    Published On मार्च 07, 2018 13:34 ist
    info icon
    published onMar 07, 2018 13:34 IST
    last updated onMar 07, 2018 13:34 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Grand i10 Dual Tone

    हुंडई ने ग्रैंड आई10 के ड्यूल-टोन एडिशन की कीमत से पर्दा उठा दिया है। इसके पेट्रोल वर्जन की कीमत 6.24 लाख रूपए और डीज़ल वर्जन की कीमत 7.23 लाख रूपए रखी गई है। ड्यूल-टोन एडिशन को स्पोर्ट्ज वेरिएंट पर तैयार किया गया है, यह स्पोर्ट्ज वेरिएंट से करीब 25,000 रूपए महंगी है।

    Hyundai Grand i10 Dual Tone

      पेट्रोल डीज़ल
    स्पोर्ट्ज 5.99 लाख रूपए 7.02 लाख रूपए
    ड्यूल-टोन 6.24 लाख रूपए 7.23 लाख रूपए

    हुंडई ग्रैंड आई10 ड्यूल-टोन की खासियतें

    • ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड
    • नई फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग के साथ। गियर शिफ्ट नोब और लैदर वाले स्टीयरिंग व्हील पर रेड हाइलाइटर भी देखे जा सकते हैं।
    • 14 इंच के डार्क गनमैटल कलर वाले अलॉय व्हील
    • एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम
    • बाकी सभी फीचर स्पोर्ट्ज वेरिएंट से लिए गए हैं।

    Hyundai Grand i10 Dual Tone

    ड्यूल-टोन एडिशन की कीमत स्पोर्ट्ज वेरिएंट से करीब 25,000 ज्यादा है। इस में कई अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं जो इसकी बढ़ी हुई कीमत को जायज ठहराते हैं। इस में एबीएस, अलॉय व्हील और लैदर वाला स्टीयरिंग व्हील दिया है।

    Hyundai Grand i10 Dual Tone

    ड्यूल-टोन एडिशन को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने ग्रैंड आई10 की वेरिएंट लिस्ट में भी कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी ने ग्रैंड आई10 स्पोर्ट्ज (ओ) वेरिएंट को बंद कर दिया है, इसके सभी फीचर अब स्पोर्ट्ज वेरिएंट में जोड़ दिए गए हैं।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है