• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई अल्कजार को 6 वेरिएंट में किया जाएगा पेश,इन कलर्स का मिलेगा ऑप्शन

    डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि अल्कजार एसयूवी को 6 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा वहीं इस कार में 6 अलग अलग कलर्स के ऑप्शन भी मिलेंगे।

    भानु
    भानु
    Published On जून 02, 2021 17:25 ist
    info icon
    published onJun 02, 2021 17:25 IST
    last updated onJun 02, 2021 17:25 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Alcazar

    हुंडई अल्कजार एसयूवी को इस महीने लॉन्च किए जाने की तैयारी की जा रही है और इसकी लॉन्चिंग से पहले ही इससे जुड़ा एक डॉक्यूमेंट लीक हुआ है। अल्कजार की वेरिएंट लिस्ट कुछ इस प्रकार से है:

    वेरिएंट्स

    पेट्रोल-मैनुअल

    पेट्रोल-ऑटोमैटिक

    डीजल-मैनुअल

    डीजल-ऑटोमैटिक

    सिग्नेचर

    6-सीटर

    -

    6-सीटर

    -

    सिग्नेचर (ऑप्शनल)

    -

    6-सीटर

    -

    6-सीटर

    प्रेस्टीज

    6-सीटर / 7-सीटर

    -

    6-सीटर / 7-सीटर

    -

    प्रेस्टीज (ऑप्शनल)

    -

    6-सीटर

    -

    7-सीटर

    प्लेटिनम

    7-सीटर

    -

    7-सीटर

    -

    प्लेटिनम (ऑप्शनल)

    -

    6-सीटर

    -

    6-सीटर

    हुंडई अल्कजार 6 और 7 सीटिंग कॉन्फिग्रेशन में आएगी जिनमें अलग अलग तरह के इंजन और गियरबॉक्स के कॉम्बिनेशन मिलेंगे। इसके ऑप्शनल वेरिएंट्स में केवल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ही ऑप्शन मिलेंगे। अल्कजार का प्रेस्टीज वेरिएंट ही एकमात्र ऐसा वेरिएंट होगा जिसमें 6 और 7-सीटर लेआउट की चॉइस मिलेगी। वहीं प्लेटिनम और प्लेटिनम (ऑप्शनल) वेरिएंट्स में 6 सीटर कॉन्फिग्रेशन स्टैंडर्ड दिया जाएगा। 

    इसके अलावा नई हुंडई अल्कजार में 6 कलर्स: टायफून सिल्वर,टाइटन ग्रे,टाइगा ब्राउन,स्टारी नाइट,पोलर व्हाइट और फैंटम ब्लैक की चॉइस मिलेगी। इनमें से टाइगा ब्राउन और स्टारी नाइट कलर्स एक्सक्लूसिव चॉइस के तौर पर पेश किए जाएंगे वहीं बाकी के कलर ऑप्शंस हुंडई के्रेटा से लिए गए हैं। लीक हुए डॉक्यूमेंट के अनुसार इस कार के इंटीरियर में कॉगनैक ब्राउन कलर की थीम दी गई है। 

    Here’s Your First Look At The Hyundai Alcazar’s Interior And Rear Profile

    इस हुंडई कार में दो इंजन: 2.0 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें दिया गया पेट्रोल इंजन एलांट्रा और ट्यूसॉन में भी दिया गया है मगर अल्काजार में ये इंजन 159 पीएस की पावर और 191 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं डीजल यूनिट के तौर पर इस कार में 115 पीएस की पावर और 250 एनएम टॉर्क आउटपुट देने वाला इंजन दिया गया है जो क्रेटा एसयूवी में भी दिया गया है। इन दोनों इंजन के साथ कंपनी ने 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन रखे हैं। इसके अलावा इस कार में तीन ड्राइव मोड्स ईको, सिटी और स्पोर्ट दिए गए हैं। 

    इस 7-सीटर एसयूवी में कंफर्ट फीचर्स के तौर पर एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स,इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट,ऑटोमैटिक एसी,पैनोरमिक सनरूफ,वायरलैस चार्जर और डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे। तो वहीं सेफ्टी इसकी सेफ्टी फीचर लिस्ट में मल्टीपल एयरबैग्स,360 डिग्री कैमरा,ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग,इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल है। 

    नई अल्कजार एसयूवी को जून के तीसरे सप्ताह तक लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसकी प्राइस 13 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। 7-सीटर एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस,टाटा सफारी और महिंद्रा एक्सयूवी700 से होगा।  

    हुंडई अल्कजार vs टाटा सफारी कम्पेरिज़न

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई अल्कजार 2021-2024

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है