• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड लाई डिस्काउंट ऑफर, इन कारों पर मिल रही है भारी छूट

    फोर्ड फीगो पर सबसे ज्यादा 56,550 रूपए का नगद डिस्काउंट मिल रहा है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On नवंबर 12, 2018 14:20 ist
    info icon
    published onNov 12, 2018 14:20 IST
    last updated onNov 12, 2018 14:20 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Ford Endeavour

    अगर आप फोर्ड की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। नवंबर महीने में कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत फोर्ड फीगो और एंडेवर पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    Ford Figo

    यहां देखिए फीगो और एंडेवर के किस वेरिएंट पर कितने फायदे मिल रहे हैं...

      नगद छूट एक्सचेंज बोनस
    फीगो ट्रेंड, टाइटेनियम एमटी पेट्रोल 50,310 रूपए 19,350 रूपए (नॉन-फोर्ड मॉडल), 25,800 रूपए (फोर्ड मॉडल)
    फीगो ट्रेंड, टाइटेनियम एमटी डीज़ल 51,090 रूपए 19,650 रूपए (नॉन-फोर्ड मॉडल), 26,200 रूपए (फोर्ड मॉडल)
    फीगो टाइटेनियम एटी 56,550 रूपए 21,750 रूपए (नॉन-फोर्ड मॉडल), 29,000 रूपए (फोर्ड मॉडल)
    फोर्ड एंडेवर ट्रेंड 4x2 एटी 30,000 रूपए ---

    Ford KA+ Facelift

    फोर्ड फीगो पर कंपनी 50,310 रूपए से लेकर 56,550 रूपए तक की नगद छूट दे रही है। एंडेवर पर 30,000 रूपए का नगद डिस्काउंट मिल रहा है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह ऑफर केवल 30 नवंबर तक मान्य है। आप अपने नजदीकी डिलरशिप पर जाकर इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

    फोर्ड 2019 में फीगो और एंडेवर के फेसलिफ्ट वर्जन लाने वाली है। ऐसे में कंपनी इस ऑफर की मदद से कार के मौजूदा स्टॉक को निपटाने का भी काम कर रही है।

    यह भी पढें : हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी फोर्ड की ये नई कार

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है