• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा ने थाईलैंड में पेश की बीआर-वी, भारत में ऑटो एक्सपो-2016 के दौरान आएगी नजर

    होंडा ने अपनी आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बीआर-वी को थाईलैंड में चल रहे इंटरनेशनल मोटर एक्सपो-2015 में पेश किया है। भारत में यह बीआर-वी फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाई जाएगी। यह सात सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। संभावना जताई जा रही है कि इसे ऑटो एक्सपो के कुछ समय बाद लॉन्च किया जा सकता है। इसका सीधा मुकाबला रेनो डस्टर, हुण्डई क्रेटा, निसान टेरानो, टाटा सफारी व महिन्द्रा स्कॉर्पियो से होगा। 2015 थाईलैंड इंटरनेशनल मोटर एक्सपो की कवरेज कारदेखो की इंटरनेशनल डिवीजन कारबे-थाईलैंड कर रही है।

    रौनक
    रौनक
    Published On दिसंबर 01, 2015 18:06 ist
    info icon
    published onDec 01, 2015 18:06 IST
    last updated onDec 01, 2015 18:06 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    बीआर-वी को मोबिलियो के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। लेकिन इसका लुक सबसे अलग है। केवल साइड प्रोफाइल मेंही मोबिलियो की थोड़ी सी छाप नजर आती है। इसे आगे और पीछे की तरफ से नया लुक दिया गया है। इसी वजह से यह मोबिलियो और अमेज से अलग दिखती है। हालांकि कार का डैशबोर्ड होंडा सिटी और नई जैज से मिलता-जुलता है। स्पेसिफकेशन की बात करें तो होंडा बीआर-वी को पेट्रोल व डीज़ल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उतारा जाएगा। पेट्रोल ऑप्शन में 1.5लीटर आई-वीटेक इंजन दिया जाएगा। डीज़ल में 1.5लीटर आई-डीटेक इंजन मिलेगा। डीज़ल व पेट्रोल दोनों वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया जाएगा। इसके अलावा पेट्रोल इंजन के साथ होंडा का नया सीवीटी गियर बॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा।

    अधिक पढ़ें : देखिए होण्डा बीआर-वी का पहला लुक, जल्द होगी लाॅन्च

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा बीआर-वी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है