• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी होंडा सीआर-वी फेसलिफ्ट, जानिए कब होगी लॉन्च

    सीआर-वी फेसलिफ्ट के डिजाइन और फीचर में मामूली बदलाव नजर आ सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 10, 2019 12:24 ist
    info icon
    published onJul 10, 2019 12:24 IST
    last updated onJul 10, 2019 12:24 IST
    373 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने पिछले साल पांचवी जनरेशन की सीआर-वी को भारत में लॉन्च किया था, अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट अवतार पर काम कर रही है। हाल ही में फेसलिफ्ट सीआर-वी को अमेरिका में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 

    टेस्टिंग के दौरान देखी गई कार को अच्छे से कवर किया हुआ है, हालांकि इसके बाद भी कार से जुड़ी कई अहम जानकारी हाथ लगी है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अपडेट सीआर-वी में नया फ्रंट बंपर और ग्रिल पर बड़ी क्रोम बार का इस्तेमाल हो सकता है। कार के पीछे वाले बंपर और पैनल में भी बदलाव हो सकता है। इन बदलावों को छोड़कर बाकी का डिजाइन पहले जैसा होगा। 

    कार के केबिन की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई है, ऐसे में केबिन के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस में नए और अपडेट फीचर शामिल कर सकती है। 

    फसेलिफ्ट सीआर-वी में मौजूदा मॉडल वाले इंजन दिए जा सकते हैं। मौजूदा मॉडल में 2.0 लीटर पेट्रोल और 1.6 लीटर डीजल इंजन का विकल्प रखा गया है। दोनों इंजन केवल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं। चर्चाएं हैं कि कंपनी फेसलिफ्ट सीआर-वी को लॉन्च करने से पहले इन इंजन को बीएस6 मानकों पर अपग्रेड कर देगी। 

    होंडा सीआर-वी के फेसलिफ्ट वर्जन को 2020 के आखिर तक या फिर 2021 की शुरूआत में पेश किया जाएगा। यह पहले की तरह 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट में आएगी। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल के आसपास हो सकती है। मौजूदा सीआर-वी की कीमत 28.27 लाख रुपये से 32.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला स्कोडा कोडिएक, हुंडई ट्यूसॉन, फॉक्सवेगन टिग्वॉन, टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर और महिन्द्रा अल्टुरस जी4 से होगा।

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान नज़र आई होंडा एचआर-वी, जानें कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    होंडा सीआर-वी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    k
    kiran rathod
    Jul 14, 2020, 3:54:05 PM

    Will it be a CBU?

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है