• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में दोबारा एंट्री कर सकती है होंडा की यह कार

    होंडा ने बीआर-वी के साथ मिड साइज़ एसयूवी सेगमेंट में एंट्री कर ली है। लेकिन प्रीमियम सेडान सेगमेंट में होंडा के पास फिलहाल कोई कार मौजूद नहीं है। यहां पहले होंडा के पास अकॉर्ड और सिविक मौजूद थी। दोनों को ही डिस्कंटिन्यू किया जा चुका है। अब चर्चा है कि होंडा सिविक भारत में दोबारा एंट्री कर सकती है। नई सिविक को हाल ही में बीजिंग मोटर शो-2016 में उतारा गया था।

    सुमित
    सुमित
    Published On मई 13, 2016 13:55 ist
    info icon
    published onMay 13, 2016 13:55 IST
    last updated onMay 13, 2016 13:55 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने बीआर-वी के साथ मिड साइज़ एसयूवी सेगमेंट में एंट्री कर ली है। लेकिन प्रीमियम सेडान सेगमेंट में होंडा के पास फिलहाल कोई कार मौजूद नहीं है। यहां पहले होंडा के पास अकॉर्ड और सिविक मौजूद थी। दोनों को ही डिस्कंटिन्यू किया जा चुका है। अब चर्चा है कि होंडा सिविक भारत में दोबारा एंट्री कर सकती है। नई सिविक को हाल ही में बीजिंग मोटर शो-2016 में उतारा गया था।

    भारतीय बाज़ार में होंडा के पास फिलहाल सबसे लग्ज़री पेशकश सिटी सेडान है। अगर सिविक हाईब्रिड को यहां उतारा जाता है तो यह सिटी से ऊपर की होंडा कार चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प होगी। होंडा कार्स इंडिया के सीईओ यूचिरो यूएनो के मुताबिक कंपनी सिविक को यहां दोबारा उतारने की सोच रही है।  

    नई सिविक को अगर यहां लाया जाता है तो इसकी एसेंबलिंग राजस्थान या फिर ग्रेटर नोएडा वाले प्लांट में हो सकती है। सिविक के भारतीय वर्जन में 1.5 लीटर का वी-टेक टर्बो या फिर 1.8 लीटर का आई-वीटेक पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है। इंटरनेशनल वर्जन में 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है।

    सिविक को भारत में  दोबारा लॉन्च करना होंडा के लिए अच्छा कदम साबित हो सकता है। अपनी पहली पारी में भी सिविक को ग्राहकों ने काफी पसंद किया था।

    यह भी पढ़ें : बैंकाॅक मोटर शो में नजर आई 2016 होंडा अकाॅर्ड

    सोर्सःऑटोकार

     
    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है