• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान फिर कैमरे में कैद हुई होंडा सिविक, अगले साल होगी लॉन्च

    दसवीं-जनरेशन होंडा सिविक पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्पों में आएगी

    सॉनी
    सॉनी
    Published On दिसंबर 18, 2018 11:58 ist
    info icon
    published onDec 18, 2018 11:54 IST
    last updated onDec 18, 2018 11:58 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा जल्द ही देश में दसवीं जनरेशन सिविक को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसे 2018 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। भारत में इसके फेसलिफ्ट वर्ज़न को उतारा जाएगा। हाल ही इसे एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसे 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। 

    होंडा ने 2013 में भारत में आंठवी जनरेशन सिविक को बंद कर दिया था। अब इसके 10 वें जनरेशन मॉडल को कंपनी देश में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अगस्त 2018 में कार के फेसलिफ्ट वर्ज़न से पर्दा उठाया था। सिविक के फेसलिफ्ट वर्ज़न में स्टैण्डर्ड मॉडल की तुलना में मामूली बदलाव भी किए गए है। कार के फ्रंट में होंडा की पारम्परिक चौड़ी क्रोम स्ट्रिप दी गयी है, इसके मध्य में होंडा बेजिंग मिलती है। क्रोम-स्ट्रिप के किनारों पर पतले एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए है। इसके अतिरिक्त कार में नया बम्पर, री-डिज़ाइन फोग लैंप पोजीशन, सी-आकार की टेल लैंप और कूपे कार की तरह स्लोपिंग रूफलाइन मिलती हैं।  

    2019 Honda Civic

    चूँकि यह एक मिड-साइज सेडान है, ऐसे में कार में कई कम्फर्ट फीचर दिए जाने की उम्मीद है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेन्टीलेटेड सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग पैड और टचस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम शामिल होंगे।

    होंडा सिविक के ग्लोबल वर्ज़न में 1.5 लीटर और 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। कार के भारतीय वर्ज़न में पुराने सिविक का 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन नए अपडेट के साथ दिए जाने की उम्मीद है। पुराने सिविक में यह इंजन 130 पीएस की पावर और 172 एनएम टॉर्क देता था। इसमें दोनों 6-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प मिलते थे। कार के ऑटोमैटिक वेरिएंट में स्टीयरिंग-माउंटेड पैडल-शिफ्टर्स भी मिलते थे। इसके अलावा, नई होंडा सिविक 1.6 लीटर आई-डीटीईसी डीज़ल इंजन में भी आएगी। यह इंजन 120 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। नई सिविक में सीआर-वी वाला ऑटोमैटिक या मैन्युअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है। 

    नए होंडा सिविक की कीमत 15 लाख रुपए से अधिक होने की उम्मीद है। अनुमानित तौर पर कार की कीमत 18 लाख रुपए से 24 लाख रुपए के बीच हो सकती है। भारत में नई होंडा सिविक का मुकाबला हुंडई एलांट्रास्कोडा ओक्टाविया और टोयोटा कोरोला अल्टिस के साथ होगा।

    यह भी पढें : होंडा की कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है