• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फ्यूल पाइप में गड़बड़ी, होंडा रिकॉल करेगी 90 हजार कारें

    होंडा ने भारत में 90,210 कारों को वापस बुलाने का फैसला किया है। इन में होंडा सिटी और होंडा मोबिलियो के डीज़ल वेरिएंट शामिल हैं। होंडा के मुतबिक इन कारों के फ्यूल रिटर्न पाइप में खराबी पाई गई है।

    मनीष
    मनीष
    Published On दिसंबर 11, 2015 11:53 ist
    info icon
    published onDec 11, 2015 11:53 IST
    last updated onDec 11, 2015 11:53 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    वापस बुलाई गई कारों में सिटी मॉडल की 64,428 कारें हैं, जो दिसंबर-2013 से जुलाई-2015 के बीच बनी हैं। इसके अलावा 25,782 मोबिलियो कारें हैं, जो जून 2014 से लेकर जुलाई 2015 के बीच बनी हैं। इन सभी के फ्यूल रिटर्न पाइप को बदला जाएगा।

    कंपनी के बयान के मुताबिक 'वापस बुलाई गई कारों के फ्यूल रिटर्निंग पाइप में दिक्कत पाई गई है जिसकी वजह से फ्यूल लीकेज और इंजन के बंद होने का डर बना हुआ है। इस समस्या को जल्द से जल्द दूर किए जाने की जरूरत है।' इस खराबी को होंडा डीलरशिप में मुफ्त में सुधारा जाएगा। इसकी शुरुआत 19 दिसंबर से होगी।जिसके लिए ग्राहकों को सूचना भेजी जाएगी। इससे पहले होंडा ने सितंबर में भी 2003 से लेकर 2012 के बीच बनी होंडा सीआरवी, सिविक, सिटी और जैज़ मॉडल की 2.24 लाख कारों को वापस मंगाया था। इन गाड़ियों के एयरबैग में खराबी पाई गई थी।

    यह भी पढ़ें :

    होंडा ने वीडियो के जरिए बीआर-वी के फीचर्स दिखाए

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है