• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा ने दिखाई सिटी फेसलिफ्ट की झलक, अगले साल आएगी

    इस साल लॉन्च होने वाली सेडान सेगमेंट की कारों में नई होंडा सिटी का इंतज़ार सबसे ज्यादा हो रहा है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On दिसंबर 23, 2016 19:23 ist
    info icon
    published onDec 23, 2016 19:00 IST
    last updated onDec 23, 2016 19:23 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने फेसलिफ्ट सिटी सेडान की पहली टीज़र इमेज़ जारी की है। थाईलैंड में इसे जनवरी 2017 में लॉन्च किया जाएगा। भारत में फेसलिफ्ट सिटी को साल 2017 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा होंडा सिटी साल 2013 में लॉन्च हुई थी।

    फेसलिफ्ट सिटी के डिजायन में कई बदलाव हुए हैं। इसका अगला हिस्सा नई सिविक से मिलता-जुलता होगा। इसके हैडलैंप्स में भी बदलाव हुए हैं। संभावना है कि इसमें प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें मिलेंगी। अगले बम्पर में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इसका एयरडैम पहले से बड़ा होगा और फॉग लैंप्स सेक्शन के साथ आएगा। पीछे की तरफ टेललैंप्स में एलईडी लैंप दिए जा सकते हैं। पिछले बम्पर में भी कुछ बदलाव होने की संभावना है।


    अब आते हैं केबिन की तरफ... संभवना है कि सिटी फेसलिफ्ट में होंडा का नया टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करेगा। इसका टच एक्सपीरियंस मौजूदा मॉडल से ज्यादा अच्छा होगा। अटकलें हैं कि हुंडई भी नई वरना को इस फीचर से लैस करेगी, नई वरना भी अगले साल लॉन्च होनी है।

    इंजन में बदलाव होने की संभावनाएं कम ही है। इसमें पहले की तरह 1.5 लीटर का पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिलेगा। संभावना है कि इसके पेट्रोल वेरिएंट में बीआर-वी वाला 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आ सकता है।

    होंडा ने जनवरी 2017 से सभी मॉडलों की कीमत में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी होने की घोषणा की है। ऐसे में नई होंडा सिटी भी पहले से थोड़ी महंगी हो सकती है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    s
    shivratan sethia
    Dec 28, 2016, 12:03:12 AM

    i am buying car for the first time. i need an opinion, which car should i buy. i intend to use it 200 km in a week

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      ashok rana
      Dec 27, 2016, 3:05:17 PM

      LOADED WITH NEW ENGINE HONDA BRV MINIMUM 135 BHP IN DIESEL SUV WITH 7 SEATER CANNOT COMPETE IN THE MARKET WITHOUT POWER EVEN FORD GIVE A 100 BHP ENGINE IN HIS ENTRY LEVEL VEHICLE FIGO

        जवाब
        Write a Reply
        1
        A
        ajay datir
        Dec 27, 2016, 2:56:26 PM

        superb...

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग सेडान कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है