• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी ने पार किया सात लाख बिक्री का आंकड़ा

    दुनियाभर में बिकी कुल होंडा सिटी का यह 25 फीसदी हिस्सा है

    रौनक
    रौनक
    Published On अक्टूबर 31, 2017 12:01 ist
    info icon
    published onOct 31, 2017 12:01 IST
    last updated onOct 31, 2017 12:01 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Honda City

    होंडा की लोकप्रिय सिटी सेडान ने भारतीय कार बाजार में सात लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने इस कार को 1998 में लॉन्च किया था और यह आंकड़ा तब से लेकर अब तक का है। कंपनी के अनुसार ।

    Honda City

    होंडा सिटी को शुरूआत से ही ग्राहकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। दिलचस्प बात ये है कि सेडान सेगमेंट में यह पहली कार थी जिस में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिला था। मौजूदा समय की बात करें तो यहां चौथी जनरेशन की होंडा सिटी बिक्री के लिए उपलब्ध है इसे कंपनी ने साल 2014 में उतारा था, इसके बाद फरवरी 2017 में कंपनी ने इसे अपडेट किया था।

    यहां देखिए कौनसी जनरेशन की सिटी सेडान ने कितने बिक्री के आंकड़े जुटाए...

    होंडा सिटी जनरेशन बिक्री के आंकड़े
    पहली जनरेशन (1998-2003) 59,378
    दूसरी जनरेशन (2003-2008) 177,742
    तीसरी जनरेशन (2008-2013) 192,939
    चौथी जनरेशन (2017 से अब तक) 269,941

    Honda City

    मौजूदा होंडा सिटी में पुराने मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का आई-वीटेक इंजन दिया गया है, जो 119 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का आई-डीटेक इंजन दिया गया है, जो 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है