• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द लॉन्च होगी बीएस6 नॉर्म्स पर अपडेटेड होंडा सिटी  

    दिल्ली आरटीओ से प्राप्त एक दस्तावेज से खुलासा हुआ है कि होंडा सिटी के पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट्स को राजधानी में बिक्री की मान्यता मिल गई है।

    निखिल
    निखिल
    Published On अक्टूबर 22, 2019 17:19 ist
    info icon
    published onOct 22, 2019 17:19 IST
    last updated onOct 22, 2019 17:19 IST
    857 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा जल्द ही अपनी सिटी सेडान का बीएस6 उत्सर्जन नॉर्म्स पर अपडेटेड वर्ज़न लॉन्च करने वाली है। हाल ही में दिल्ली आरटीओ से प्राप्त एक दस्तावेज से इस बात का खुलासा हुआ है जिसमे होंडा को राजधानी के परिवहन मंत्रालय द्वारा इसे उतारने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, यह मंजूरी केवल सिटी के पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट (एसवी, वी, वीएक्स, जेडएक्स) के लिए है।  

    जो पाठक कारदेखो.कॉम को फॉलो करते आ रहे हैं उन्हें याद होगा कि हमने होंडा सिटी के पांचवें जनरेशन मॉडल की टेस्टिंग के बारे में आपको सूचित किया था। हालांकि, दिल्ली आरटीओ में रजिस्टर्ड इस कार की साइज (डाइमेंशन्स) से साफ़ है कि यह होंडा सिटी का मौजूदा मॉडल है। चूंकि कंपनी ने सिटी के मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड किया है ऐसे में साफ़ है कि नेक्स्ट-जनरेशन होंडा सिटी में भी यही पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।  

    इस डॉक्यूमेंट में सिटी के डीजल वेरिएंट्स का जिक्र नहीं है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि कंपनी सिटी के डीजल इंजन को बंद करने वाली है। होंडा पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद भी कंपनी अपनी डीजल कारों की बिक्री जारी रखेगी। ऐसे में उम्मीद है कि होंडा सिटी के बीएस6 डीजल वेरिएंट्स को अप्रैल 2020 के आस-पास लॉन्च किया जाएगा। 

    डीजल इंजन के अलावा, इस डॉक्यूमेंट में सिटी के पेट्रोल-ऑटोमैटिक वेरिएंट्स का भी जिक्र नहीं है। बता दें, सिटी के चार वेरिएंट में से तीन वेरिएंट के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, डॉक्यूमेंट में केवल सिटी के पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट को ही लिस्ट किया गया है।   

    वर्तमान में होंडा सिटी के पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट्स की प्राइस 9.81 लाख रुपये से शुरू होती है जो 12.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड होने से इनकी कीमत 30,000 रुपये तक बढ़ सकती है।      

    होंडा अगले महीने सिटी के पांचवे-जनरेशन मॉडल को थाईलैंड में पेश करेगी। उम्मीद है कि इसे भारत में 2020 के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा। होंडा कारों से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए कारदेखो के साथ बने रहिए।  

    साथ ही पढ़ें: इन खूबियों के साथ आ सकती है 2020 होंडा सिटी

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी 4th generation

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है