• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा ने वीडियो के जरिए बीआर-वी के फीचर्स दिखाए

    होंडा ने आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बीआर-वी का प्रमोशनल वीडियो जारी कर इसमें मिलने वाले फीचर्स की जानकारी दी है। मोबिलियो के प्लेटफॉर्म पर तैयार इस एसयूवी को  इंडोनेशिया में बुधवार को लॉन्च किया गया। वहां इसकी कीमत करीब 10.93 लाख रूपए रखी गई है। होंडा बीआर-वी के भारत में आने की बात करें तो इसे फरवरी, 2016 में आयोजित होने वाले इंडियन एक्स्पो में भी उतारा जाएगा।

    मनीष
    मनीष
    Published On दिसंबर 03, 2015 19:13 ist
    info icon
    published onDec 03, 2015 19:06 IST
    last updated onDec 03, 2015 19:13 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बीआर-वी का प्रमोशनल वीडियो जारी कर इसमें मिलने वाले फीचर्स की जानकारी दी है। मोबिलियो के प्लेटफॉर्म पर तैयार इस एसयूवी को  इंडोनेशिया में बुधवार को लॉन्च किया गया। वहां इसकी कीमत करीब 10.93 लाख रूपए रखी गई है। होंडा बीआर-वी के भारत में आने की बात करें तो इसे फरवरी, 2016 में आयोजित होने वाले इंडियन एक्स्पो में भी उतारा जाएगा। होंडा बीआर-वी का निर्माण राजस्थान के टपूकरा प्लांट में किया जाएगा। इसका मुकाबला मारूति की एस-क्रॉस, हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर और निसान टेरानो से मुकाबला करना होगा।

    प्रोमोशनल वीडियो में वीडियो में बीआर-वी के डे टाइम रनिंग एलईडी लाइट्स, प्रोजेक्टर हैड लाइट, डायमंड कट अलॉय व्हील, फोल्ड होने वाले पीछे की सीटें, टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ रियर एसी वेंट्स, फोल्ड होने वाले मिरर व पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स की झलक दिखाई गई है।

    इंजन की बात करें तो होंडा बीआर-वी के इंडोनेशियाई  वेरिएंट में 1.5 लीटर आई-वीटेक पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो  120 बीएचपी की पावर और 145 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा सीवीटी ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है। इसमें फोर बाई फोर का ऑप्शन नहीं मिलेगा। सेफ्टी फीचर की बात करें तो बीआर-वी के साथ एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट और एबीएस और ईबीडी सिस्टम दिया जाएगा।

     

    यह भी पढ़ें

     

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    होंडा बीआर-वी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है