• English
• लॉगिन / रजिस्टर

ऑटो एक्सपो में दिखाई जाएगी होंडा बीआर-वी, अकॉर्ड भी होगी शो-केस

होंडा की एसयूवी बीआर-वी का लोगों को बड़ी शिद्दत से इंतजार है। ऑटो जगत में बीआर-वी काफी वक्त से चर्चा में है। ताजा जानकारी के मुताबिक, होंडा इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश करेगी। बीआर-वी के साथ ही नई होंडा अकॉर्ड को भी शो-केस किया जाएगा।

कोणार्क
कोणार्क
Published On दिसंबर 16, 2015 14:35 ist
info icon
published onDec 16, 2015 14:35 IST
last updated onDec 16, 2015 14:35 IST
30 Views
• Write a कमेंट

सबसे पहले बात करें बीआर-वी की तो हाल ही में होंडा ने वीडियो जारी कर इसके फीचर्स की जानकारी दी थी। बीआर-वी को अमेज़ व मोबिलियो के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है। एक्सटीरियर पर गौर करें तो इसे बोल्ड और रफ एंड टफ लुक दिया गया है। व्हीलबेस को मोबिलियो के बराबर (2652एमएम) रखा गया है। इस 7-सीटर कॉम्पेक्ट एसयूवी में डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइट्स, प्रोजेक्टर हैड लाइट, डायमंड कट अलॉय व्हील, फोल्ड होने वाली पीछे की सीटें, टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ नेविगेशन सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, फोल्ड होने वाले मिरर व पार्किंग कैमरा आदि को शामिल किया गया है। सेफ्टी फीचर्स में एयरबैग, एबीएस-ईबीडी के साथ हिल स्टार्ट असिस्ट को जगह मिल सकती है।

माना जा रहा है कि इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिल सकता है। गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आएगा, वहीं सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिए जाने की संभावना है। माइलेज की बात करें तो इसका डीज़ल इंजन 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है। बीआर-वी को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। वहां इसकी कीमत 10.93 लाख रूपए के करीब है। उम्मीद है कि ऑटो एक्सपो के तुरंत बाद ही बीआर-वी को भारत में भी लॉन्च कर दिया जाएगा। इसे ई, एस और वी सहित कुल तीन ट्रिम में उतारा जा सकता है। होंडा बीआर-वी का निर्माण राजस्थान के टपूकरा प्लांट में होगा। बीआर-वी का मुकाबला रेनो डस्टर, हुंडई क्रेटा, मारूति एस-क्रॉस और निसान टेरानो से होगा।

वहीं दूसरी ओर,  ऑटो एक्सपो में होंडा अकॉर्ड को  भी शो-केस किया जाएगा। अकॉर्ड में 2.4 लीटर का आईवी-टेक इंजन और हाईब्रिड पावरट्रेन मिलेगी। अकॉर्ड का सीधा मुकाबला टोयोटा कैमरी से होगा। इसमें सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम एपल कार प्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इंजन व पावर के बारे में कंपनी की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें

was this article helpful ?

कोणार्क

Konark has had an avid interest and passion for automobiles since he was a kid. A degree in philosophy has further helped him in critically analyzing and structuring his interest, which shows in his love for automobile journalism. He can analyze and construct sound arguments and pays great attention to each and every minute detail. His enthusiasm regarding automobiles prodded him to take up this job. Konark has been of part of many go-karting events and has also participated in a few car rallies. Beyond work, Konark is a state level cricketer, movie buff, and a fitness enthusiast.
और देखें

होंडा बीआर-वी पर अपना कमेंट लिखें

कार न्यूज़

• ताजा खबरें

ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

• अपकमिंग
• पॉपुलर
*नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस

हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है