• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बीई 6 पैक टू वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, जानिए यहां

    हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा बीई 6 इलेक्ट्रिक कार की पूरी प्राइस लिस्ट हमार सामने आ गई है और इसकी कीमत 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। कीमत की घोषणा करते वक्त महिंद्रा ने मिड वेरिएंट पैक टू में मिलने वाले फीचर के बारे में भी बताया, तो इस रिपोर्ट में हम यही बता रहे हैं कि इस वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है:

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 12, 2025 10:48 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2025 10:48 IST
    last updated onFeb 12, 2025 10:48 IST
    307 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा बीई 6 पैक टू वेरिएंट की कीमत 21.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) है

    Mahindra BE 6

    हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा बीई 6 इलेक्ट्रिक कार की पूरी प्राइस लिस्ट हमार सामने आ गई है और इसकी कीमत 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। बीई 6 पांच वेरिएंट: पैक वन, पैक वन अबव, पैक टू, पैक थ्री सिलेक्ट, और पैक थ्री में उपलब्ध है। कीमत की घोषणा करते वक्त महिंद्रा ने मिड वेरिएंट पैक टू में मिलने वाले फीचर के बारे में भी बताया, तो इस रिपोर्ट में हम यही बता रहे हैं कि इस वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है:

    फीचर हाइलाइट: महिंद्रा बीई 6 पैक टू

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    • डुअल-पॉड ऑटो एलईडी हेडलाइट्स

    • एलईडी टेल लाइट्स

    • कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फ्रंट फ़ॉग लैंप

    • सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर

    • स्टार्टअप पर लाइटिंग सीक्वेंस

    • केबिन में सॉफ्ट-टच फैब्रिक मटेरियल

    • पार्सल ट्रे

    • मैन्युअल एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट

    • 2-स्टेप रिक्लाइनिंग रियर सीट

    • 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • रियर वेंट्स के साथ डुअल-जोन एसी, पेट मोड और कैंप मोड के साथ

    • टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील

    • कूल्ड सेंटर कंसोल स्टोरेज स्पेस

    • फ्रंट और रियर सीट पैसेंजर के लिए 65-वाट टाइप-सी फोन चार्जिंग पोर्ट

    • डिजिटल की

    • फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम)

    • 12.3 इंच टचस्क्रीन

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • 16 स्पीकर हरमन/कार्डन ऑडियो सिस्टम

    • 6 एयरबैग

    • ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक

    • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • ड्राइवर ड्रोसीनेस डिटेक्शन

    • सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    • वर्चुअल इंजन साउंड

    • लो टायर प्रेशर इंडिकेटर

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • रियर डिफॉगर

    • लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस)

    • फ्रंट पार्किंग सेंसर

    बीई 6 पैक टू मिड वेरिएंट में काफी सारे कंफर्ट और सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें न केवल ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन, बल्कि ड्यूल-जोन एसी, वायरलेस फोन चार्जर, और फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर भी दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    बैटरी पैक और रेंज

    महिंद्रा बीई 6 पैक टू वेरिएंट केवल 59 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक में उपलब्ध है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    बैटरी पैक

    59 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    पावर

    231 पीएस

    टॉर्क

    380 एनएम

    फुल चार्ज में रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+ पार्ट 2)

    557 किलोमीटर

    ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    प्राइस और कंपेरिजन

    महिंद्रा बीई 6 की कीमत 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी, और अपकमिंग मारुति ई विटारा से है।

    यह भी देखें: महिंद्रा बीई 6 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है