• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    गूगल मैप्स में जुड़ा 'स्टे सेफर' नाम का फीचर, जानिए क्या है खासियत

    फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूज़र ही इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। आईफोन यूज़र्स को उनके फोन में यह सुविधा अभी नहीं मिलेगी। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 05, 2019 11:51 ist
    info icon
    published onJul 05, 2019 11:51 IST
    last updated onJul 05, 2019 11:51 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    गूगल ने अपनी मैप्स एप्लिकेशन में 'स्टे सेफर' नाम से नया फीचर जोड़ा है। यह नया फीचर उन यूज़र्स की सुरक्षा बढ़ाएगा जो नेविगेशन के लिए इस एप्लिकेशन का उपयोग तो करते हैं, लेकिन खुद ड्राइव ना करते हुए कैब, टैक्सी या दूसरे किसी वाहन से सफर करते हैं। 

    इस फीचर का उपयोग यूज़र द्वारा अपना रूट चुन लेने के बाद किया जा सकेगा। इसमें यूज़र को दो अन्य ऑप्शन भी मिलेंगे। इसके तहत आप यदि ऑफ रूट चले जाते हैं तो आपको इस बारे में इसका अपडेट मिल जाएगा। दूसरी तरफ आप अपनी ट्रिप अपने किसी करीबी के साथ भी शेयर कर सकते हैं। 

    ऑफ रूट फीचर के ज़रिए गूगल आपको आपके ड्राइवर द्वारा 0.5 किलोमीटर ऑफ रूट चले जाने के बारे में अपडेट देगा। वहीं, ट्रिप शेयरिंग फीचर से गूगल आपकी लाइव लोकेशन आपके परिजनों या दोस्तों के साथ शेयर करेगा। यह फीचर लोकप्रिय मैसेजिंग एप वॉटसएप पर भी मौजूद है। 

    फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूज़र ही इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। आईफोन यूज़र्स को उनके फोन में यह सुविधा अभी नहीं मिलेगी। आईफोन में यह फीचर कब उपलब्ध होगा इस बारे में गूगल ने कोई जानकारी नहीं दी है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है