• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस सितंबर इन कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों पर मिल रहे हैं 2.25 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स

    अगर आप इस महीने कॉम्पैक्ट एसयूवी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस सितंबर  अधिकतर कॉम्पैक्ट एसयूवीज़ पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। इस महीने स्कॉर्पियो, डस्टर, किक्स और एस-क्रॉस जैसी कारों पर भारी बचत की जा सकती है, वहीं क्रेटा, सेल्टोस और कुशाक जैसे मॉडल्स पर कोई ऑफर्स नहीं मिल रहे हैं। यहां देखें इस महीने किस कॉम्पैक्ट एसयूवी पर की जा सकती है कितनी बचत:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 14, 2021 10:55 ist
    info icon
    published onSep 14, 2021 10:55 IST
    last updated onSep 14, 2021 10:55 IST
    588 Views
    • Write a कमेंट

    • डस्टर पर अधिकतम 2 लाख रुपये से ज्यादा के फायदे मिल रहे हैं।
    • निसान किक्स पर एक लाख रुपये तक के डिस्काउंट मिल रहे हैं।
    • स्कॉर्पियो पर 19,000 रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • मारुति एस-क्रॉस कार पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।  

    अगर आप इस महीने कॉम्पैक्ट एसयूवी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस सितंबर  अधिकतर कॉम्पैक्ट एसयूवीज़ पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। इस महीने स्कॉर्पियो, डस्टर, किक्स और एस-क्रॉस जैसी कारों पर भारी बचत की जा सकती है, वहीं क्रेटा, सेल्टोस और कुशाक जैसे मॉडल्स पर कोई ऑफर्स नहीं मिल रहे हैं। यहां देखें इस महीने किस कॉम्पैक्ट एसयूवी पर की जा सकती है कितनी बचत:- 

    रेनो डस्टर

    डिस्काउंट 

    महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा 

    अन्य राज्यों में 

    नकद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये 

      20,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    40,000  रुपये  

    30,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट/ रूरल ऑफर 

    30,000 रुपये / 15,000 रुपये 

      30,000 रुपये / 15,000 रुपये 

    स्पेशल लॉयल्टी बेनिफिट  

    1.1 लाख रुपये तक 

      1.1 लाख रुपये 

    स्क्रैपेज बोनस 

    10,000 रुपये 

    10,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    2.25 लाख रुपये तक

      2 लाख रुपये 

    • डस्टर पर 2.25 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।  
    • इस कार पर 35,000 रुपये का नकद डिस्काउंट, 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 1.1 लाख रुपये तक का स्पेशल लॉयल्टी बेनिफिट मिल रहा है। 
    • महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के खरीददार देश के बाकी हिस्सों की तुलना में इस कार पर अतिरिक्त 25,000 रुपये बचा सकते हैं।
    • भारत में रेनो डस्टर की कीमत 9.86 लाख रुपये से 14.25  लाख रुपये के बीच है।  

    निसान किक्स

    Nissan Kicks

    डिस्काउंट 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    70,000 रुपये तक

    ऑनलाइन बुकिंग बोनस 

    5,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट बेनिफिट 

    10,000 रुपये 

    कुल डिस्काउंट

    1 लाख रुपये तक

    • निसान किक्स पर 1 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। 
    • इस कार पर 70,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। 
    • भारत में इसकी कीमत 9.49 लाख रुपये से 14.14 लाख रुपये है।

    मारुति एस-क्रॉस

    Hyundai Creta Continues Its Reign As Best Selling Compact SUV In April 2021

    डिस्काउंट 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    25,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000 रुपये 

    कुल 

    55,000 रुपये ततक 

    • एस-क्रॉस कार पर 55,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • इस कार पर 25,000 रुपये का नकद और एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • भारत में इस क्रॉसओवर कार की कीमत 8.59 लाख रुपये से 12.56 लाख रुपये के बीच है।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो

    Hyundai Creta Continues To Be The Best Selling Compact SUV For August 2021

    डिस्काउंट 

    अमाउंट  

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      4,000 रुपये 

    अन्य ऑफर्स 

    15,000  रुपये 

    कुल डिस्काउंट

    19,000  रुपये तक 

    • स्कॉर्पियो के मिड वेरिएंट एस5 पर 19,000 रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं।  
    • इसके बेस वेरिएंट एस3 पर 5000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। वहीं, इसके बाकी वेरिएंट एस7, एस9 और एस11 पर केवल कॉर्पोरेट डिस्काउंट ही मिल रहा है।  
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत 12.59 लाख रुपये से 17.40 लाख रुपये के बीच है।  

    (सभी कीमतें एक्स-शोरूम)

    नोट : यह ऑफर्स राज्य और वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नज़दीकी डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है