• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    आज से शुरू होगी फोर्ड फीगो एस्पायर की एडवांस बुकिंग

    फोर्ड ने अपने प्रशंसकों के इंतजार को कुछ कम करते हुए अपकमिंग काॅम्पेक्ट सेडान फीगो एस्पायर की प्री-बुकिंग करने की घोषणा कर दी है। 30,000 रुपए के अग्रिम भुगतान से 27 जुलाई से कार की बुकिंग की जा सकती है। कंपनी ने एक्सपायर की लाॅन्चिंग की कोई जानकारी तो नहीं दी है लेकिन इसके अगले महिने लाॅन्च होने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी ओर, सेफ्टी पर खासा ध्यान देते हुए एस्पायर में ड्राइवर व पैसेंजर के लिए स्टैंडर्ड एयरबैग जबकि इसके टाॅप वेरिएंट में 6 एयरबैग दिए जाएंगे। अपने सेग्मेंट में एस्पायर की सीधा मुकाबला मारूति स्विफ्ट डिज़ायर के साथ ही होण्डा अमेज और हुडंई एक्सेंट से होगी। फीगो एस्पायर को एम्बिएंट, ट्रेंड, टायटेनियम ओर टायटेनियम प्लस सहित कुल चार वेरिएंट  में उतारा जाएगा। साथ ही माईफोर्ड डोक, सिंक, फोर्ड एप्पलिंक व माईकी जैसे कई एडवांस फीचर्स को इस कार में शामिल किया गया है।

    सौरभ
    सौरभ
    Published On जुलाई 27, 2015 10:47 ist
    info icon
    published onJul 27, 2015 09:32 IST
    last updated onJul 27, 2015 10:47 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कार को दो पेट्रोल व एक डीजल इंजन ऑप्शन में उतारा जाएगा। इसके डीजल माॅडल में 1.5 लीटर टीडीसीआई (TDCI) इंजन दिया जाएगा, जो 100PS की पावर के साथ ही 25.8 किमी प्रति लीटर का बेहतर माइलेज भी देगा। वहीं इसके पेट्रोल माॅडल में 1.2 लीटर टीआई-वीसीटी (Ti-VCT) मोटर लगी होगी जो 88पीएस की पावर के साथ 18.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। इन दोनों माॅडल्स में 5-स्पीड मेनुअल गियर बाॅक्स दिए जाएंगे। इसके अलावा, एस्पायर में 1.5 लीटर टीआई-वीसीटी (Ti-VCT) पेट्रोल इंजन ऑप्शन भी मौजूद है जो 112पीएस पावर के साथ 17.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम होगा। इसमें 6-स्पीड पावरशिफ्ट आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स दिया जाएगा।

    इस मौके पर फोर्ड इण्डिया के सेल्स एण्ड सर्विस, मार्केटिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुराग मलहोत्रा ने बताया कि ‘‘फीगो एस्पायर को कार को विशेष रूप से ग्राहकों की मांग को देखते हुए तैयार किया गया है। इसकी डिजायन, स्मार्ट टेक्नोलोजी, एडवांस सेफ्टी फीचर्स व माइलेज से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया गया है।’’

    was this article helpful ?

    सौरभ
    <p><span>Starting from a Stock Broker to an Investment Adviser to a News Reporter at CarDekho, Sourabh describes his journey so far to be full of twists and turns. His fascination towards cars actually led him to the automotive arena. In a car, besides the powertrain, he loves to explore the luxurious features integrated with some sophisticated electronic components. He holds a bachelor's degree in Electronics &amp; Communication Engineering, which further helps him explain the complex technical terminologies in a simple language to the users. He tends to explore the technological advancements found in the latest vehicles. He heads the comment moderation team at CarDekho Forum along with his contribution in News, Features and RoadTest.&nbsp;</span></p>और देखें

    फोर्ड फिगो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है