• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सात अप्रैल से शुरू होगी फोर्ड फ्रीस्टाइल की बुकिंग

    फोर्ड फ्रीस्टाइल को अप्रैल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On अप्रैल 05, 2018 16:31 ist
    info icon
    published onApr 05, 2018 16:31 IST
    last updated onApr 05, 2018 16:31 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Ford Freestyle

    फोर्ड फ्रीस्टाइल खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। कंपनी शनिवार यानी सात अप्रैल से इसकी बुकिंग शुरू करने वाली है। भारत में इसे अप्रैल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत छह लाख रूपए के आसपास हो सकती है। इसका मुकाबला टोयोटा इटियॉस क्रॉस, फिएट अवेंच्यूरा और होंडा डब्ल्यूआर-वी से होगा।

    Ford Freestyle

    फोर्ड फ्रीस्टाइल कुल चार वेरिएंट एम्बिएंट, ट्रेंड, टाइटेनियम और टाइटेनियम प्लस में आएगी। इस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन आएगा, जो 96 पीएस की पावर और 120 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 100 पीएस की पावर और 215 एनएम का टॉर्क देगा। दोनों इंजनों के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा।

    Ford Freestyle

    फोर्ड फ्रीस्टाइल को फीगो हैचबैक पर तैयार किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 6.5 इंच सिंक3 टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक हैडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल बाहरी शीशे, पुश बटन स्टार्ट, रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर आएंगे। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और ईबीडी सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड आएंगे। टॉप वेरिएंट में साइड और सर्टेन एयरबैग, हिल लॉन्च असिस्ट (एचएलए), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस) और इमरजेंसी असिस्टेंस भी आएगा।

    Ford Freestyle

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    फोर्ड फ्रीस्टाइल पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है