• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुआ फोर्ड एंडेवर का फेसलिफ्ट वर्जन

    फोर्ड एंडेवर के फेसलिफ्ट वर्जन को एक बार फिर से स्पाइड कैमरों में कैद किया गया है। इस बार यह तमिलनाडू की नम्बर प्लेट के साथ देखी गई है। कम्पनी ने कार की लाॅन्चिंग के बारे में अभी तक तारीख निर्धारित नहीं की है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही यह बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On अक्टूबर 13, 2015 17:42 ist
    info icon
    published onOct 13, 2015 17:42 IST
    last updated onOct 13, 2015 17:42 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Ford Endeavour Front

     

    स्पाइड की गई तस्वीरों पर नजर डालें तो एंडेवर फेसलिफ्ट को काफी आकर्षक लुक दिया गया है। कार के साइड में 3.2-लीटर का बैज़ दिया गया है जिसे देखकर लगता है कि एंडेवर के इस माॅडल में 3.2-लीटर, इनलाइन-5 सिलेण्डर इंजन दिया जाएगा, साथ ही रियर पार्ट में AWD बैज़ भी दिया गया है। कार के हैडलेम्प्स पर क्रोम का इस्तेमाल किया हुआ दिखाई देता है, परन्तु यहां पर डीएलआरएस (DRLs) नहीं दी गई है। व्हील्स की बात करें तो ये ज्यादा बड़े दिखाई नहीं देते हैं। हमें लगता है कि यह एंडेवर का बेस वेरिएंट है। 

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एंडेवर फेसलिफ्ट को दो इंजन आॅप्शन में उतारा जा सकता है। इसमें 3.2लीटर आई-5 इंजन दिया जा सकता है, जो 200 पीएस की पावर जनरेट करेगा। इसके अलावा 2.2-लीटर 4-सिलेन्डर इंजन भी आ सकता है, जो 160 पीएस की पावर देगा। इसमें मेनुअल के साथ आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स का आॅप्शन भी दिया जा सकता है। साथ ही यह संभावना भी जताई जा रही एंडेवर फेसलिफ्ट के टाॅप वेरिएंट में 6-स्पीड आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स भी दिया जा सकता है। 

    अधिक पढ़ें : फोर्ड एंडेवर
     

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    फोर्ड एंडेवर 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है