• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड लाएगी एस्पायर ब्लू, जानिए कब होगी लॉन्च

    यह फोर्ड एस्पायर का नया टॉप वेरिएंट हो सकता है

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On मार्च 25, 2019 18:31 ist
    info icon
    published onMar 25, 2019 18:31 IST
    last updated onMar 25, 2019 18:31 IST
    291 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड एस्पायर के फेंस के लिए एक अच्छी खबर है। जानकारी मिली है कि कंपनी जल्द ही इसका नया वेरिएंट एस्पायर ब्लू लॉन्च करने वाली है। ।

    टाइटेनियम ब्लू को कुछ समय पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। उम्मीद की जा रही है कि इसे टाइटेनियम प्लस वेरिएंट में तैयार किया जाएगा। इस में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव नज़र आएंगे, जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाएंगे। इस में बॉडी डेकल, ग्लोसी ब्लैक ओआरवीएम, ब्लैक रूफ, ब्लैक अलॉय व्हील और फॉग लैंप्स के चारों ओर ब्लू बैज़ल मिलेंगे।

    केबिन में लैदर वाला स्टीयरिंग व्हील, सीटों पर ब्लू स्टिचिंग और दरवाजों पर ब्लू हाइलाइटर दिए जा सकते हैं। देखने वाली बात ये है कि एस्पायर ब्लू में ऑल-ब्लैक केबिन मिलता है या नहीं। इस में केवल कॉस्मेटिक बदलाव नज़र आएंगे, फीचर एस्पायर टाइटेनियम प्लस वाले ही मिलेंगे।

    चर्चाएं हैं कि एस्पायर ब्लू को लॉन्च करते वक्त कंपनी इसकी वेरिएंट लिस्ट में भी फेरबदल कर सकती है। अभी यह पांच वेरिएंट एम्बिएंट, ट्रेंड, ट्रेंड प्लस, टाइटेनियम और टाइटेनियम प्लस में उपलब्ध है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी ट्रेंड प्लस और टाइटेनियम प्लस वेरिएंट को बंद कर सकती है।

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। चर्चाएं हैं कि इसकी कीमत टाइटेनियम प्लस से ज्यादा हो सकती है। टाइटेनियम प्लस पेट्रोल की कीमत 7.45 लाख रूपए और टाइटेनियम प्लस डीज़ल की कीमत 8.25 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है।

    यह भी पढें : तस्वीरों से जानिए कैसी है फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    फोर्ड एस्पायर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है