• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान किक्स का प्रोडक्शन शुरू, सामने आई पहले प्रोडक्शन मॉडल की तस्वीर

    निसान किक्स को बी0 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है

    सॉनी
    सॉनी
    Published On दिसंबर 11, 2018 12:39 ist
    info icon
    published onDec 11, 2018 12:39 IST
    last updated onDec 11, 2018 12:39 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    First Nissan Kicks SUV Rolls Out Of Chennai Plant

    निसान ने किक्स एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसके पहले प्रोडक्शन मॉडल की तस्वीर भी साझा की है। इसे जनवरी 2019 में लॉन्च किया जाएगा। कार के प्रति ग्राहकों के रूझान को देखते हुए चुनिंदा डीलरशिप ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसकी ऑफिशियल बुकिंग 14 दिसंबर से शुरू होगी।

    भारत आने वाली निसान किक्स को बी0 प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफार्म पर रेनो डस्टर, रेनो कैप्चर और निसान टेरानो भी बनी है। इसे निसान के चेन्नई स्थित प्लांट में बनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली निसान किक्स को वी-प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसी प्लेटफार्म पर निसान सनी और माइक्रा भी बनी है।

    Nissan Kicks

    भारत आने वाली निसान किक्स का बाहरी डिजायन अंतरराष्ट्रीय मॉडल से मिलता-जुलता है। कद-काठी के मामले में भारत आने वाली निसान किक्स अंतरराष्ट्रीय मॉडल से बड़ी होगी। कार का इंटीरियर भी अंतरराष्ट्रीय मॉडल से मिलता-जुलता हो सकता है।

    किक्स एसयूवी में ड्यूल एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं। टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और निसान कनेक्ट टेलीमैटिक सोल्यूशन जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए जा सकते हैं। निसान किक्स में रेनो कैप्चर वाले 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेंगे।

    कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 10 लाख से 14 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो कैप्चर और किया एसपी कांसेप्ट से होगा।

    यह भी पढें : निसान किक्स से जुड़ी नई जानकारी आई सामने

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    निसान किक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है