• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंडोनेशिया में बिकने वाली सुजुकी अर्टिगा स्पोर्ट से कितनी अलग है हमारी अर्टिगा, जानिए यहां

    अर्टिगा स्पोर्ट को स्पोर्टी बनाया गया है, जबकि रेगुलर सियाज़ को प्रीमियम एमपीवी वाला डिजाइन दिया गया है

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 29, 2019 13:21 ist
    info icon
    published onMar 29, 2019 12:09 IST
    last updated onMar 29, 2019 13:21 IST
    240 Views
    • Write a कमेंट

    इंडोनेशिया में अर्टिगा को एक स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसे सुजुकी अर्टिगा स्पोर्ट नाम से पेश किया गया है। अर्टिगा भारतीय बाज़ार में भी उपलब्ध है। मारुति सुजुकी काफी समय से अर्टिगा का एक ज्यादा प्रीमियम वर्जन पेश करने के बारे में सोच रही है। ऐसा लगता है कि ये वर्जन सुजुकी अर्टिगा स्पोर्ट पर बेस्ड हो सकता है। इसे कंपनी प्रीमियम नेक्सा आउटलेट के माध्यम से बेचेगी। चलिए तुलना करते हैं भारत में उपलब्ध मारुति अर्टिगा और इंडोनेशिया में उपलब्ध सुजुकी अर्टिगा स्पोर्ट की, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    कद-काठी

     

    सुजुकी अर्टिगा स्पोर्ट

    मारुति अर्टिगा

    लंबाई

    4470 मिलीमीटर (+75 मिलीमीटर)

    4395 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1735 मिलीमीटर

    1735 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1690 मिलीमीटर

    1690 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2740 मिलीमीटर

    2740 मिलीमीटर

    • सुजुकी अर्टिगा स्पोर्ट की बढ़ी हुई लंबाई को छोड़कर बाकि ये कार स्टैंडर्ड अर्टिगा जैसी लगती है।

    • अर्टिगा सुजुकी स्पोर्ट के फ्रंट और रियर बंपर को नया डिज़ाइन दिया गया है।

    बाहरी डिजायन

    • नई ग्रिल: अर्टिगा स्पोर्ट में मैश पैटर्न वाली फ्रंट ग्रिल दी गई है। स्पोर्टी वर्जन होने के बावजूद सुजुकी ने इसकी ग्रिल पर भारी मात्रा में क्रोम का इस्तेमाल किया है। भारत में उपलब्ध मारुति अर्टिगा की बात करें तो इसकी आगे वाली ग्रिल में होरिजोंटल पट्टियां, क्रोम हाइलाइटर के साथ दी गई हैं। दोनों कारों के एयरडैम में भी बदलाव देखा जा सकता है। सुज़ुकी अर्टिगा स्पोर्ट के सेंट्रल एयरडैम पर मैश पेटर्न वाली ग्रिल दी गई है, जबकि मारुति अर्टिगा में होरिजोंटल पट्टियां लगी हैं।
    • डे-टाइम रनिंग लाइट: मारुति अर्टिगा और सुज़ुकी अर्टिगा स्पोर्ट के फॉग लैंप्स का डिजाइन एक जैसा है। फर्क सिर्फ इतना है कि सुज़ुकी अर्टिगा स्पोर्ट के फॉग लैंप्स पर डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं, जबकि मारुति अर्टिगा में इस फीचर का अभाव है।
    • बॉडी किट: अर्टिगा सुजुकी में आगे और पीछे की तरफ अंडरबॉडी स्पॉइलर, साइड बॉडी स्कर्टिंग और टेलगेट स्पॉइलर दिया गया है।

    • ड्यूल-टोन 15 इंच अलॉय: मारुति अर्टिगा और सुज़ुकी अर्टिगा स्पोर्ट दोनों में 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। अर्टिगा स्पोर्ट के अलॉय व्हील में ड्यूल-टोन कलर का इस्तेमाल हुआ है, जबकि मारुति अर्टिगा के व्हील में ड्यूल-टोन कलर कोम्बिनेशन नहीं दिया गया है। सुज़ुकी अर्टिगा स्पोर्ट में 7-स्पॉक व्हील दिए गए हैं, जो भारतीय मॉडल से ज्यादा आकर्षक नज़र आते हैं।  
    • कलर: भारत में उपलब्ध अर्टिगा को पांच कलर रेड, ग्रे, ब्लू, व्हाइट और सिल्वर में पेश किया गया है, जबकि इंडोनेशियाई सुजुकी अर्टिगा स्पोर्ट तीन कलर व्हाइट, ग्रे और ब्लैक में उपलब्ध है।

    केबिन

    भारत में उपलब्ध मारुति अर्टिगा के केबिन में ब्लैक-बैज कलर कोम्बिनेशन दिया गया है, प्रीमियम अहसास लाने के लिए इस में फॉक्स वुड हाइलाइटर दिए गए हैं। सुज़ुकी अर्टिगा स्पोर्ट के केबिन को ऑल-ब्लैक लेआउट में रखा गया है, इस में भी फॉक्स वुड हाइलाइटर देखे जा सकते हैं। सुजुकी अर्टिगा स्पोर्ट और मारुति अर्टिगा दोनों ही 7-सीटर एमपीवी हैं। कंपनी जल्द ही एक नई एमपीवी लाने की योजना बना रही है, अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह 6-सीटर एमपीवी हो सकती है। नई एमपीवी, सुजुकी अर्टिगा स्पोर्ट से प्रेरित हो सकती है।

    सुजुकी अर्टिगा स्पोर्ट में रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है। यह फीचर इंडोनेशिया में उपलब्ध रेगुलर अर्टिगा में नहीं आता है। भारत में उपलब्ध मारुति अर्टिगा में यह फीचर पहले से दिया गया है। भारतीय अर्टिगा में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जबकि इंडोनेशियाई मॉडल में इस फीचर का अभाव है।

    इंजन

    अर्टिगा स्पोर्ट को महज कॉस्मैटिक बदलाव के साथ पेश किया गया है, लिहाजा इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस में इंडोनेशिया में उपलब्ध रेगुलर अर्टिगा वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। भारतीय मॉडल में भी यही पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। भारत में यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। भारत में बिकने वाली अर्टिगा 1.3 लीटर डीज़ल इंजन में भी उपलब्ध है। यह इंजन 90 पीएस पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

    कीमत

    सुजुकी अर्टिगा स्पोर्ट की कीमतों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। कंपनी इसकी कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से कुछ ज्यादा रख सकती है। इंडोनेशिया में उपलब्ध रेगुलर अर्टिगा की कीमत 9.52 लाख से 11.66 लाख रुपए के बीच है। भारत में अर्टिगा का पेट्रोल वेरिएंट 7.44 लाख से 9.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच आता है।

    यह भी पढें : मारुति सियाज़ में जुड़ा 1.5 लीटर डीज़ल इंजन, कीमत 9.97 लाख रूपए से शुरू

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है