• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस वीकेंड गाजियाबाद में होगा ड्राइव थ्रू कोविड-19 वैक्सिनेशन, जानिए इसके बारे में सबकुछ

    इस वीकेंड 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए गाजियाबाद के वर्ल्ड स्कवायर मॉल में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On मई 24, 2021 13:34 ist
    info icon
    published onMay 24, 2021 13:34 IST
    last updated onMay 24, 2021 13:34 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    भारत की कई मेट्रो सिटी में शॉपिंग मॉल्स के पार्किंग स्पेस को कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जाने की एक शानदार पहल की जा रही है।

    कोविन पोर्टल पर जाकर आप अपना वैक्सीनेशन अपॉइन्टमेंट बुक करा सकते हैं। इस ड्राइव थ्रू कैंप में अपना पहला या फिर दूसरा डोज लेने वाले लोगों को यहां वेक्सिनेट किया जाएगा। ये एक अस्थाई वैक्सीनेशन सेंटर है जहां ​केवल सीमित मात्रा में ही टीका उपलब्ध रहेगा। ऐसे में टीकों की उपलब्धता की सटीक जानकारी के लिए लोगों को Park+ app के जरिए अपना स्लॉट बुक कराना होगा। ये वैक्सीनेशन ड्राइव प्रात:9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। मगर टीकों की मात्रा सीमित होने के कारण आपको तुरंत अपॉइन्टमेंट बुक कराने की सलाह दी जाती है। 

    यहां​ क्लिक कर जानें कैसा होता है ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का एक्सपीरियंस जो हमारे टीम मेंबर पहले शेयर कर चुके हैं। 

    कोरोना की घातक दूसरी लहर को देखते हुए अब प्राइवेट सेक्टर भी वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए सरकार का साथ देने के लिए तत्पर हैं। एप बेस्ड पार्किंग सॉल्यूशन प्रोवाइडर Park+ सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर कई शॉपिन्ग मॉल्स में ऐसे अस्थाई कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण कर रही है। भीड़ भाड़ वाले कैंप्स से बचने के लिए लोग अपनी कार के जरिए जाकर टीकाकरण करा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें:मारुति ने गुजरात में मल्टीस्पेशलिटी फेसिलिटी सेटअप करने के लिए जाइडस हॉस्पिटल से की पाटर्नशिप

    इससे पहले Park+ ने दिल्ली,गुरूग्राम और नोएडा के कई मॉल्स में इस तरह के ड्राइव थ्रू कैंप्स आयोजित कराए थे। चूंकि ये काफी कम समय के लिए आयोजित किए जाते हैं,ऐसे में आप यदि उपर बताए गए इन शहरों के निवासी हैं तो एक बार ऑर्गनाइजर्स से संपर्क कर या फिर अपने स्तर भी इनके बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है