• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 18, 2022 13:23 ist
    info icon
    published onJul 18, 2022 13:23 IST
    last updated onJul 18, 2022 13:23 IST
    291 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक का नाम हुआ चेंज: टाटा ने नेक्सन इलेक्ट्रिक का नाम बदलकर अब नेक्सन ईवी प्राइम कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कुछ फीचर्स नेक्सन ईवी मैक्स वाले शामिल किए गए हैं जो मौजूदा ग्राहकों को सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ मिल जाएंगे। 

    फेसलिफ्ट ऑडी ए8 एल लॉन्च: ऑडी ने फेसलिफ्ट ए8एल को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसे पहले से ज्यादा अग्रेसिव डिजाइन और ज्यादा फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यह केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है।

    Nissan Magnite Red Edition

    निसान मैग्नाइट रेड एडिशन लॉन्च: निसान ने मैग्नाइट रेड एडिशन को लॉन्च कर दिया है। इस स्पेशल एडिशन वेरिएंट को कुछ कॉस्मेटिक अपडेट के साथ उतारा गया है जिससे इसकी प्राइस भी स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में  कुछ बढ़ गई है।

    टाटा नेक्सन का नया वेरिएंट लॉन्च: टाटा ने नेक्सन का नया मिड वेरिएंट एक्सएम प्लस (एस) लॉन्च किया है। इसे एक्सएम (एस) और एक्सजेड प्लस वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है।

    2022 Land Rover Range Rover

    लैंड रोवर रेंज रोवर की डिलीवरी शुरू: लैंड रोवर ने नई रेंज रोवर की डिलीवरी शुरू कर दी है। भारत में नई रेंज रोवर को करीब छह महीने पहले लॉन्च किया गया था। यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 2.39 करोड़ से 3.43 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    चौथी जनरेशन हुंडई ट्यूसॉन से उठा पर्दा: हुंडई ने चौथी जनरेशन की ट्यूसॉन के भारतीय वर्जन से पर्दा उठा दिया है। यह एसयूवी कार अब पहले से ज्यादा बोल्ड और स्टाइलिश हो गई है। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें कुछ नए फीचर्स भी शामिल किए हैं। भारत में इसे अगस्त की शुरूआत में लॉन्च किया जाएगा।

    Maruti Grand Vitara side teased

    मारुति ग्रैंड विटारा का टीजर जारी: मारुति ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार ग्रैंड विटारा का टीजर जारी किया है। कंपनी इसके प्रोडक्शन मॉडल से 20 जुलाई को पर्दा उठाएगी। टीजर में कंपनी ने इसके फ्रंट और रियर साइड प्रोफाइल की झलक दिखाई है। इसे मारुति के प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये बेचा जाएगा।

    2023 किआ सेल्टोस टेस्टिंग के दौरान फिर आई नजर: फेसलिफ्ट किआ सेल्टोस को फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार इसके फ्रंट प्रोफाइल की झलक देखने को मिली है। साउथ कोरिया में कंपनी इससे पर्दा उठा चुकी है। हमारा मानना है कि यही मॉडल भारत आ सकता है। यहां इसे ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च किया जा सकता है।

    Hyundai Stargazer

    हुंडई स्टारगेजर से उठा पर्दा: हुंडई ने इंडोनेशिया में अपनी नई एमपीवी कार स्टारगेजर से पर्दा उठाया है। यह एक फीचर aलोडेड थ्री रो एमपीवी कार है। हमारा मानना है कि कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है।

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है