• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट भारत में हुई स्पॉट, फ्रंंट प्रोफाइल आया नजर

    किआ ने हाल ही में साउथ कोरिया में सेल्टोस फेसलिफ्ट से पर्दा उठाया है। वहां इसके एक्सटीरियर,इंटीरियर और फीचर्स को अपडेट किया गया है।

    तरुण
    तरुण
    Published On जुलाई 14, 2022 10:53 ist
    info icon
    published onJul 14, 2022 10:53 IST
    last updated onJul 14, 2022 10:53 IST
    757 Views
    • Write a कमेंट

    kia seltos 2023

    किआ ने हाल ही में साउथ कोरिया में सेल्टोस फेसलिफ्ट से पर्दा उठाया है। वहां इसके एक्सटीरियर,इंटीरियर और फीचर्स को अपडेट किया गया है। अब इसका अपडेटेड मॉडल भारत में भी नजर आया है जहां इसबार इसके फ्रंट प्रोफाइल को देखा गया है। 

    kia seltos 2023

    हालांकि टेस्ट किए जा रहे मॉडल पर पूरी तरह से कवर चढ़ा हुआ था मगर यहां नई एलईडी हेडलाइट्स और डेटाइम रनिंग लैंप्स देखे जा सकते हैं जो कि टाइगर नोज ग्रिल तक एक्सटेंड हो रहे हैं और यहां अपडेटेड फ्रंट बंपर भी नजर आ रहा है। इसके अलावा यहां वर्टिकली पोजिशन लिए आईस क्यूब एलईडी फॉगलैंप्स भी नजर आ रहे हैं जो कि प्री फेसलिफ्ट मॉडल से लिए गए हैं। 

    इन स्पाय शॉट्स में इसका साइड और रियर प्रोफाइल नहीं दिखाई दे रहा है मगर यहां भी बदलाव नजर आने की पूरी संभावना है। हाल ही में शोकेस किए गए इसके फेसलिफ्ट मॉडल की बात करें तो यहां नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स के अलावा ज्यादा बड़े बदलाव नहीं किए गए थे। इसके बैक पोर्शन में नए कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स,अपडेटेड बंपर्स और दमदार फॉक्स स्किड प्लेट दिए गए हैं। 

    नई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट मॉडल में नई डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,अपडेटेड 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम,नए क्लाइमेट कंट्रोल स्विच,पतले एसी वेंट्स और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स के लिए रोटरी गियर डायल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यही सब बदलाव इसके इंडियन मॉडल में भी नजर आ सकते हैं। 

    माना जा रहा है कि नई किआ सेल्टोस में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम दिया जा सकता है। हुंडई कंफर्म कर चुकी है कि वो अपने लाइनअप में मौजूद कारों में ये फीचर देगी जो कि हाल ही में शोकेस किए गए ट्यूसॉन एसयूवी के इंडियन मॉडल में भी देखा गया है। ये राडार बेस्ड सेफ्टी फीचर्स किआ कि कारों में भी नजर आएगा। 

    नई किआ सेल्टोस 2023 में मैकेनिकल पार्ट पर कोई अपडेट नजर आने की संभावना ना के बराबर है। इसमें पहले की तरह 140 पीएस पावरफुल 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल और 115 पीएस पावरफुल पेट्रोल एवं डीजल इंजन की चॉइस दी जाती रहेगी। इन इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के कॉम्बिनेशन मिलते रहेंगे। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई की कारों में 2022 से मिलेगा एडीएएस सेफ्टी फीचर

    2023 किआ सेल्टोस की प्राइस इसकी मौजूदा प्राइसिंग से ज्यादा हो सकती है। किआ सेल्टोस के मौजूदा मॉडल की कीमत 10.19 लाख रुपये से लेकर 18.45 लाख रुपये एक्सशोरूम के बीच है। इसे 2023 की शुरूआत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसी समय हुंडई भी क्रेटा के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करेगी। 

    was this article helpful ?

    तरुण
    <p>Tarun is still confused whether he is a car person or a bike person. Coming from a finance background, he has been into diecast models, auto magazines and everything that&rsquo;s related to wheels and engines from childhood. He is someone who loves exploiting the performance quotient from your regular budget cars rather than luxury ones. Always looking out for nearly-vintage cars on the road like a Fiat Premier Padmini, a first-gen Honda City or a Mitsubishi Lancer.</p>और देखें

    किया सेल्टोस 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है