• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 27, 2021 10:55 ist
    info icon
    published onDec 27, 2021 10:55 IST
    last updated onDec 27, 2021 10:55 IST
    932 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा और फोक्सवैगन की कारें जनवरी 2022 से होंगी महंगी

    जर्मन कार कंपनी स्कोडा और फोक्सवैगन नए साल से अपनी कारों की प्राइस में इजाफा करने जा रही हैं। स्कोडा जल्द ही अपनी नई प्राइस लिस्ट जारी करेगी, वहीं फोक्सवैगन की कारें 5 प्रतिशत तक महंगी होंगी। कारों की कॉस्टिंग बढ़ने के चलते कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है।

    टेस्टिंग के दौरान दिखीं कई कारें

    एमजी ग्लोस्टर को कवर से ढ़के हुए टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही कंपनी इसे कुछ नए अपडेट दे सकती है।

    फेसलिफ्ट हुंडई वेन्यू को भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कैमरे में कैद हुई फोटोज में इसके रियर प्रोफाइल की झलक दिखी है। पीछे की तरफ इसमें नए एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। वहीं फ्रंट में इसमें नई ग्रिल दी जा सकती है। भारत में फेसलिफ्ट वेन्यू एसयूवी अगस्त 2022 तक आ सकती है।

    किया ने सेल्टोस के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में इसे भारत की सड़कों पर कवर से ढ़के हुए टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें नए बंपर, नई ग्रिल, नई हेडलाइटें और नए टेललैंप्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसके इंटीरियर में भी कुछ अपडेट देखने को मिल सकते हैं।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो को कवर से ढ़के हुए टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिससे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इसे फेसलिफ्ट अपडेट दे सकती है। चर्चाएं हैं कि कंपनी फेसलिफ्ट मॉडल के साथ मौजूदा स्कॉर्पियो गाड़ी की बिक्री भी जारी रख सकती है।

    इसके अलावा टोयोटा हिलक्स की भी झलक कैमरे में कैद हुई है। इसे टीवी कमर्शियल शूट के दौरान देखा गया और यह पूरी तरह से कवर से ढ़की हुई थी। अनुमान है कि इसे भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

    टेस्ला की मॉडल वाय को भी भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके टेस्टिंग मॉडल को कवर से ढ़का हुआ था। कंपनी ने अभी आधिकारिक रूप से यह जानकारी नहीं दी है कि वह भारत में अपनी कार कब तक उतारेगी, चर्चाएं हैं कि कंपनी जल्द ही यहां अपनी गाड़ी पेश कर सकती है।

    बीते सप्ताह मारुति ऑल्टो 2022 को भी फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया। इसे भी कवर से ढ़का हुआ था। भारत में इसे 2022 में लॉन्च किया जाएगा।

    महिंद्रा एक्सयूवी700 वेटिंग पीरियड

    महिंद्रा ने एक्सयूवी700 के वेरिएंट वाइज वेटिंग पीरियड की जानकारी साझा कर दी है। अगर आप इस कार को लेने का विचार कर रहे हैं तो यह जरूर जान लें कि एक्सयूवी700 पर किस शहर में कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसके टॉप मॉडल एएक्सल7 एल पर सबसे ज्यादा 19 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    किया केरेंस Vs हुंडई अल्कजार

    अपकमिंग किया केरेंस और हुंडई अल्कजार एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी है और इनमें एक ही डीजल इंजन दिया गया है। लेकिन इन सब के बावजूद इनमें काफी असमानताएं भी हैं। किया करेंस और हुंडई अल्कजार में सात अहम बदलाव हैं।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है