• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीवाईडी सील ईवी भारत में लॉन्च: फुल चार्ज में 650 किलोमीटर रेंज का दावा, कीमत 41 लाख रुपये से शुरू

    सील इलेक्ट्रिक सेडान तीन वेरिएंट्सः डायनामिक रेंज, प्रीमियम रेंज और परफॉर्मेंस में उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 05, 2024 14:18 ist
    info icon
    published onMar 05, 2024 14:18 IST
    last updated onMar 05, 2024 14:18 IST
    168 Views
    • Write a कमेंट

    BYD Seal EV launched in India

    • सील भारत में बीवाईडी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार और पहली सेडान है।

    • बीवाईडी सील की कीमत 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है।

    • इसमें दो बैटरी पैक और रियर-व्हील-ड्राइव व ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन रखा गया है।

    • इसमें रोटेटिंग 15.6-इंच टचस्क्रीन, 8 एयरबैग और एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं।

    बीवाईडी सील इलेक्ट्रिक सेडान भारत में लॉन्च हो गई है। इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग 27 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे 1 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर ऑनलाइन और बीवाईडी डीलरशिप से बुक करवा सकते हैं। सील ईवी तीन वेरिएंट्सः डायनामिक रेंज, प्रीमियम रेंज और परफॉर्मेंस में उपलब्ध है। यहां देखिए इसकी वेरिएंट वाइज प्राइस लिस्टः

    प्राइस

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया)

    डायनामिक रेंज

    41 लाख रुपये

    प्रीमियम रेंज

    45.55 लाख रुपये

    परफॉर्मेंस

    53 लाख रुपये

    बीवाईडी सील ईवी बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    स्पेसिफिकेशन

    डायनामिक रेंज

    प्रीमियम रेंज

    परफॉर्मेंस

    बैटरी पैक

    61.4 केडब्ल्यूएच

    82.5 केडब्ल्यूएच

    82.5 केडब्ल्यूएच

    मोटर

    1 (रियर)

    1 (रियर)

    2 (फ्रंट और रियर)

    पावर

    204 पीएस

    313 पीएस

    530 पीएस

    टॉर्क

    310 एनएम

    360 एनएम

    670 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज

    510 किलोमीटर

    650 किलोमीटर

    580 किलोमीटर

    ड्राइवट्रेन

    रियर व्हील ड्राइव

    रियर व्हील ड्राइव

    ऑल व्हील ड्राइव

    सील ईवी कुल दो बैटरी पैक और तीन पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प रखा गया है।

    BYD Seal battery pack

    छोटे बैटरी पैक वाला मॉडल 110 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि बड़ा बैटरी पैक मॉडल 150 किलावॉट तक का चार्जर सपोर्ट करता है।

    फीचर और सेफ्टी

    BYD Seal cabin

    इस इलेक्ट्रिक सेडान कार में 15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर दिए गए हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें आठ एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर भी मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर 2024 की ये टॉप 3 फाइनलिस्ट कारें जल्द भारत में होंगी लॉन्च, देखिए पूरी लिस्ट

    कंपेरिजन

    BYD Seal rear

    बीवाईडी सील का मुकाबला किया ईवी6, हुंडई आयोनिक 5 और वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज से है। इसे बीएमडब्ल्यू आई4 से अफोर्डेबल विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः बीवाईडी सील ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    बीवाईडी सील पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on बीवाईडी सील

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है