• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट बीएस6 लॉन्च, कीमत 8.04 लाख रुपये से शुरू

    फोर्ड इंडिया ने अपनी सब-4 मीटर एसयूवी ईकोस्पोर्ट को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड कर दिया है, जिसके चलते कार की कीमत 13,000 रुपये तक बढ़ गई है।

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 21, 2020 12:23 ist
    info icon
    published onJan 20, 2020 19:53 IST
    last updated onJan 21, 2020 12:23 IST
    943 Views
    • Write a कमेंट

    BS6 Ford EcoSport Launched At A Premium Of Rs 13,000 Over BS4 Version

    फोर्ड इंडिया (Ford India) ने बीएस6 इंजन वाली ईकोस्पोर्ट को लॉन्च कर दिया है। इंजन अपग्रेड करने के चलते इसकी कीमत 13,000 रुपये तक बढ़ गई है। यह पहली सब-4 मीटर एसयूवी है जिसके पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन को बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अपडेट किया गया है। आपको बता दें कि देश में एक अप्रैल 2020 से बीएस6 नियम लागू होने जा रहे हैं जिसके बाद सभी कंपनियों को अपनी कारों में बीएस6 इंजन देना अनिवार्य हो जाएगा। 

    यहां देखिए फोर्ड ईकोस्पोर्ट बीएस6 (Ford Ecosport BS6) की वेरिएंट वाइज प्राइस

    पेट्रोल वेरिएंट

     

    2020 बीएस6 फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    बीएस4 फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    अंतर

    एम्बिएंट एमटी

    8.04 लाख रुपये

    7.91 लाख रुपये

    13,000 रुपये

    ट्रेंड एमटी

    8.84 लाख रुपये

    8.71 लाख रुपये

    13,000 रुपये

    टाइटेनियम एमटी

    9.63 लाख रुपये

    9.50 लाख रुपये

    13,000 रुपये

    टाइटेनियम प्लस एमटी

    10.53 लाख रुपये

    10.40 लाख रुपये

    13,000 रुपये

    टाइटेनियम एमटी थंडर

    10.53 लाख रुपये

    10.40 लाख रुपये

    13,000 रुपये

    टाइटेनियम प्लस एमटी स्पोर्ट

    11.08 लाख रुपये

    NA

     

    टाइटेनियम प्लस ऑटोमैटिक

    11.43 लाख रुपये

    11.30 लाख रुपये

    13,000 रुपये

    डीजल वेरिएंट

     

    2020 बीएस6 फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    बीएस4 फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    अंतर

    एम्बिएंट एमटी

    8.54 लाख रुपये

    8.41 लाख रुपये

    13,000 रुपये

    ट्रेंड एमटी

    9.34 लाख रुपये

    9.21 लाख रुपये

    13,000 रुपये

    टाइटेनियम एमटी

    10 लाख रुपये

    10 लाख रुपये

     

    टाइटेनियम एमटी थंडर

    11.03 लाख रुपये

    10.90 लाख रुपये

    13,000 रुपये

    टाइटेनियम प्लस एमटी

    11.03 लाख रुपये

    10.90 लाख रुपये

    13,000 रुपये

    टाइटेनियम प्लस एमटी स्पोर्ट्स

    11.58 लाख रुपये

    11.45 लाख रुपये

    13,000 रुपये

    Ford EcoSport engine

    2020 फोर्ड ईकोस्पोर्ट 1.5 लीटर बीएस6 पेट्रोल और 1.5 लीटर बीएस6 डीजल इंजन में उपलब्ध है। कंपनी ने इसके 1.0 लीटर ईकोबूस्ट पेट्रोल इंजन को बंद कर दिया है। इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 122 पीएस की पावर और 149 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं डीजल इंजन की पावर 100 पीएस और टॉर्क 215 एनएम है। दोनों इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मौजूद है। 

    2020 फोर्ड ईकोस्पोर्ट बीएस6 में पहले वाले ही फीचर्स दिए गए हैं। इस लिस्ट में डे-टाइम रनिंग लाइटों के साथ ऑटोमैटिक एचआईडी हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, सनरूफ, 8 से 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और इलेक्ट्रोक्रोमिक इंटीरियर रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स शामिल हैं। 

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट का कंपेरिजन मारुति विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और महिन्द्रा एक्सयूवी300 से है।

    यह भी पढें : फोर्ड ईकोस्पोर्ट में अब नहीं मिलेगा 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन!

    was this article helpful ?

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है