• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेंज रोवर इवोक फेसलिफ्ट की एडवांस बुकिंग शुरू

    टाटा की सहयोगी कम्पनी रेंज रोवर जल्द ही इवोक का फेसलिफ्ट वर्जन लाॅन्च करने जा रही है। हालांकि लाॅन्चिंग तारीख की अभी तक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इसे अगले महीने तक लाॅन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कम्पनी ने कार की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। कीमत के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है, परन्तु उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बेस वेरिएंट का मूल्य 49.2 लाख रूपए (एक्सशोरूम नई दिल्ली) रहेगा।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On अक्टूबर 21, 2015 13:45 ist
    info icon
    published onOct 21, 2015 13:45 IST
    last updated onOct 21, 2015 13:45 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Range Rover Evoque Front

     

    इवोक फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर पर नजर डालें तो यहां लोवर स्किड प्लेट, एयर स्कूप, व्हील, रियर टेल लिड स्पोइलर, रियर बम्पर व ग्रिल के साथ फ्रंट प्रोफाइल में परिवर्तन देखने को मिलेंगे। हैडलेम्प्स पर नजर डालें तो इसे डीआरएल व एलईडी के साथ नया लुक दिया गया है। 

    Range Rover Evoque Rear

    इंटीरियर की बात करें तो यहां 8-इंच टचस्क्रीन मिडियानव इंफोटेनमेंट सिस्टम व इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में टीएफटी स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा कार में नई सीट व डोर केसिंग लगाई गई है। अतिरिक्त फीचर्स में हैड्स अप डिस्प्ले व हैंड्स फ्री टेलगेट दिए गए हैं।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो संभावना जताई जा रही है कि कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें वर्तमान इवोक का 2.2लीटर डीज़ल इंजन ही दिया जाएगा, जो 187बीएचपी की पावर  जनरेट करता है। इसके अलावा कार में नई टेक्नोलाॅजी का इस्तेमाल किया है, जिसे कम्पनी ने ‘आॅल टेरराइन प्रोग्रेस कंट्रोल’ नाम दिया गया है। आॅटो मार्केट में इस कार का सीधा मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स3, आॅडी क्यू5 व वोल्वो एक्ससी60 से होगा।

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    लैंड रोवर रेंज रोवर एवोक 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है