• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार भारी डिमांड में, अब गाड़ी की डिलीवरी के लिए एक साल करना होगा इंतजार

    महिंद्रा थार को खरीदने की योजना बना रहे लोगों को इस गाड़ी के लिए अब ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। देश के कई शहरों में इस कार पर एक साल से ज्यादा का वेटिंग पीरियड पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप इस ऑफ रोडर कार को आज बुक करवाते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी अगले साल मिलेगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 24, 2021 20:19 ist
    info icon
    published onJun 24, 2021 19:50 IST
    last updated onJun 24, 2021 20:19 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा थार को खरीदने की योजना बना रहे लोगों को इस गाड़ी के लिए अब ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। देश के कई शहरों में इस कार पर एक साल से ज्यादा का वेटिंग पीरियड पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप इस ऑफ रोडर कार को आज बुक करवाते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी अगले साल मिलेगी।

    थार गाड़ी को भारत में अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया गया था और इसका वेटिंग पीरियड समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है।

    यहां देखिए देश के प्रमुख शहरों में इस कार पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियडः-

    शहर

    वेटिंग पीरियड

    नई दिल्ली

    1 साल

    बैंगलुरु

    8-10 महीने

    मुंबई

    1 साल

    हैदराबाद

    9 महीने

    पुणे

    10.5 महीने

    चेन्नई

    9 महीने

    जयपुर

    6 महीने

    अहमदाबाद

    11 महीने

    गुरुग्राम

    1.1 साल

    लखनऊ

    10.5-11 महीने

    कोलकाता

    8-9 महीने

    ठाणे

    10.5 महीने

    सूरत

    11-12 महीने

    गाजियाबाद

    11.5-12 महीने

    पटना

    1 साल

    कॉयम्बटूर

    1 साल

    इंदौर

    11 महीने

    • गुरुग्राम, नई दिल्ली, मुंबई, पटना और कॉयम्बटूर में इस कार पर एक साल से ज्यादा का वेटिंग पीरयड है।
    • जयपुर, कोलकाता और चेन्नई में सबसे कम छह महीने से नौ महीने का वेटिंग पीरियड है।
    • अधिकांश शहरों में इस गाड़ी पर वेटिंग पीरियड एक साल के करीब है।

    महिंद्रा थार वर्तमान में हार्डटॉप और कनवर्टिबल वेरिएंट में मिलती है। पहले इसके बेस मॉडल एएक्स में साइड फेसिंग सीटें भी दी गई थी, लेकिन बाद में कंपनी ने इसे बंद कर दिया। इस वेरिएंट को बंद करने की वजह ये थी कि थार के केवल फ्रंट फेसिंग वेरिएंट को क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा लॉन्च करेगी थार एसयूवी का एक ज्यादा प्रैक्टिकल 5-डोर वर्जन,जानिए कब तक होगा लॉन्च

    थार में 150पीएस 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 130पीएस 2.2 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस रखी गई है। 

    वर्तमान में इसकी प्राइस 12.11 लाख से 14.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    M
    mani ram
    Nov 5, 2021, 6:51:45 PM

    I want to book a Mahindra Thar. Kindly help.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      B
      balaji srinivasa
      Sep 28, 2021, 1:27:35 PM

      In Bengaluru it is scorching 1 Year, I booker my Thar May - 2021 but the dealer is just hinting me on April 2021 What is this. ;( I'm really frustrated with the long waiting period.

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है