• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू आई5 इलेक्ट्रिक सेडान की बुकिंग हुई शुरू, भारत में जल्द होगी लॉन्च

    बीएमडब्ल्यू इंडिया आई5 कार को भारत में इंपोर्ट करके बेचेगी। यह गाड़ी केवल टॉप वेरिएंट एम60 में आएगी।  इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी मई 2024 से शुरू हो जाएगी।  रेगुलर आई5 के मुकाबले आई5 एम60 कार में एम-स्पेसिफिक ग्रिल, अलॉय व्हील्स और बैजेज दिए जाएंगे।   इंटीरियर पर इसमें ऑल-ब्लैक कलर थीम और एम-स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।  इसमें ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले, पैनोरमिक ग्लास सनरूफ और एडीएएस जैसे फीचर्स मिलेंगे।   बीएमडब्ल्यू आई5 कार में 81.2 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक और ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है।  भारत में बीएमडब्ल्यू आई5 कार को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।  इस गाड़ी की कीमत 1.5 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 04, 2024 19:29 ist
    info icon
    published onApr 04, 2024 19:29 IST
    last updated onApr 04, 2024 19:29 IST
    487 Views
    • Write a कमेंट

    BMW i5 M60 xDrive bookings open

    • बीएमडब्ल्यू इंडिया आई5 कार को भारत में इंपोर्ट करके बेचेगी। यह गाड़ी केवल टॉप वेरिएंट एम60 में आएगी। 

    • इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी मई 2024 से शुरू हो जाएगी। 

    • रेगुलर आई5 के मुकाबले आई5 एम60 कार में एम-स्पेसिफिक ग्रिल, अलॉय व्हील्स और बैजेज दिए जाएंगे।  

    • इंटीरियर पर इसमें ऑल-ब्लैक कलर थीम और एम-स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। 

    • इसमें ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले, पैनोरमिक ग्लास सनरूफ और एडीएएस जैसे फीचर्स मिलेंगे।  

    • बीएमडब्ल्यू आई5 कार में 81.2 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक और ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है। 

    • भारत में बीएमडब्ल्यू आई5 कार को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।  इस गाड़ी की कीमत 1.5 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। 

    बीएमडब्ल्यू ने आई5 इलेक्ट्रिक सेडान कार की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। बीएमडब्ल्यू आई5 कार न्यू जनरेशन 5 सीरीज का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन है जिसे भारत में इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। यह गाड़ी फुली लोडेड एम60 एक्सड्राइव वेरिएंट में आएगी। अनुमान है कि कंपनी न्यू जनरेशन 5 सीरीज (आईसीई) वर्जन को आई5 ईवी की लॉन्चिंग के बाद उतार सकती है। आई5 एम60 एक्सड्राइव की डिलीवरी मई 2024 से शुरू हो जाएगी।  

    आई5 इलेक्ट्रिक सेडान को बीएमडब्ल्यू इंडिया के ईवी लाइनअप में आई4 और आई7 के बीच में पोज़िशन किया जाएगा। आई4 और आई7 के अलावा बीएमडब्ल्यू की भारत में आईएक्स1 और आईएक्स जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी कारें भी मौजूद हैं।  

    पावरट्रेन डिटेल्स 

    BMW i5 M60 xDrive charging

    स्पेसिफिकेशन 

    आई5 एम60

    बैटरी साइज़ 

    81.2 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर  

    2 (1 फ्रंट  + 1 रियर )

    पावर

    601 पीएस 

    टॉर्क 

    820 एनएम 

    डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज  

    516 किलोमीटर तक 

    बीएमडब्ल्यू आई5 एम60 कार 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार को महज 3.8 सेकंड में तय कर लेती है। बीएमडब्ल्यू एक्स ड्राइव सिस्टम के जरिए यह चारों पहियों तक पावर पहुंचाती है।  

    एक्सटीरियर डिज़ाइन 

    BMW i5 M60 xDrive caron-fibre finished boot lip spoiler

    बीएमडब्ल्यू ने न्यू जनरेशन 5 सीरीज और आई5 कार से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2023 की पहली तिमाही में पर्दा उठाया था। चूंकि यह गाड़ी बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज का इलेक्ट्रिक वर्जन है, ऐसे में इसमें क्लोज़्ड ऑफ ग्रिल और नए 20-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। रेगुलर आई5 से अलग दिखाने के लिए आई5 एम60 वेरिएंट में नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एम-स्पेसिफिक बैजिंग, और ग्रिल, ओआरवीएम्स, व्हील और रूफ पर ब्लैक ट्रीटमेंट भी दिया गया।  आई5 एम60 वेरिएंट में ब्लैक डिफ्यूज़र और कार्बन फाइबर फिनिश वाला बूट लिप स्पॉइलर दिया गया है।   

    केबिन व फीचर्स

    BMW i5 M60 xDrive cabin

    बीएमडब्ल्यू आई5 इलेक्ट्रिक कार के केबिन में ऑल-ब्लैक कलर थीम और एम-स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। बीएमडब्ल्यू की दूसरी मॉडर्न कारों की तरह ही इसमें इंटीग्रेटेड कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप (एक इंस्ट्रूमेंटेशन और दूसरा इंफोटेनमेंट के लिए) दिया गया है।  

    इस गाड़ी में 14.9-इंच टचस्क्रीन यूनिट, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 4-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल,  हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग और  पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें कई एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर्स दिए गए हैं जिनमें लेन चेंज वार्निंग, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और रियर कोलिजन प्रिवेंशन शामिल हैं।  

    संभावित कीमत व मुकाबला

    BMW i5 M60 xDrive

    अनुमान है कि बीएमडब्ल्यू आई5 एम60 एक्सड्राइव की बिक्री भारत में जल्द शुरू हो सकती है। इस गाड़ी की कीमत 1.5 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं रहेगा, लेकिन यह ऑडी ई-ट्रॉन जीटी और पोर्श टायकन के एंट्री लेवल वेरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन साबित होगी। 

    यह भी पढ़ें : टोयोटा टाइजर vs मारुति फ्रॉन्क्स vs टाटा नेक्सन vs किया सोनेट vs मारुति ब्रेजा : माइलेज कंपेरिजन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू आई5 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है