• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2023: टाटा ने अल्ट्रोज के नए 'रेसर' एडिशन को किया शोकेस

    स्टैंडर्ड अल्ट्रोज और अल्ट्रोज रेसर के बीच का सबसे बड़ा अंतर इंजन का है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 11, 2023 19:02 ist
    info icon
    published onJan 11, 2023 19:02 IST
    last updated onJan 11, 2023 19:02 IST
    584 Views
    • Write a कमेंट

    नेक्सन वाले 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस 120 पीएस पावरफुल 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है इसमें

    ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा ने अपने एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) से लैस नई और अपकमिंग कारों के कॉन्सेप्ट्स को शोकेस किया। इन सबके अलावा कंपनी ने अपनी प्रीमिेयम हैचबैक अल्ट्रोज के स्पोर्टी वर्जन रेसर से पर्दा उठा दिया है।

    ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया है इसमें 

    जहां रेगुलर अल्ट्रोज में 110 पीएस की पावर और 140 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाला टर्बो पेट्रोल इंजन, 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिया गया है, वहीं अल्ट्रोज रेसर में नेक्सन वाला 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देने वाला टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। इसके राइड और हैंडलिंग सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

    यह भी पढ़ें: जनवरी 2023 में टाटा की कारों पर पाएं 75,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर

    इसके अलावा क्या कुछ है नया?

    मैकेनिकल अपग्रेड्स को छोड़ दे तो अल्ट्रोज रेसर के एक्सटीरियर में भी कुछ हल्के फुल्के अपग्रेड्स किए गए हैं। इसमें ड्युअल टोन एक्सटीरियर, रूफ और हुड पर कॉन्ट्रास्टिंग व्हाइट स्ट्राइप्स, ब्लैक अलॉय व्हील्स और रेड हाइलाइट्स के साथ ऑल ब्लैक केबिन थीम दी गई है। अल्ट्रोज रेसर में स्पोर्टी डीटेल्स के साथ अलग तरह की अपहोल्स्ट्री और हेडरेस्ट पर 'रेसर' नाम की बैजिंग भी दी गई है। इसके अलावा इसमें सनरूफ और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक ऑटो एक्सपो 2023 में हुई शोकेस, ऑल-व्हील-ड्राइव जैसी खूबियों से है लैस

    लॉन्च, प्राइस और मार्केट में कॉम्पिटिशन

    टाटा अल्ट्रोज रेसर को नवंबर 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो सकती है। अल्ट्रोज रेसर का सीधा मुकाबला हुंडई आई20 एन लाइन से रहेगा।  

    यह भी पढ़ें: टाटा अल्ट्रोज और पंच सीएनजी से ऑटो एक्सपो 2023 में उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज रेसर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है