• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी क्यू7 पेट्रोल लॉन्च, कीमत 67.76 लाख रूपए

    इस में 2.0 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On सितंबर 04, 2017 14:34 ist
    info icon
    published onSep 04, 2017 14:34 IST
    last updated onSep 04, 2017 14:34 IST
    23 Views
    • Write a कमेंट

    Audi Q7 40 TFSI

    ऑडी ने क्यू7 पेट्रोल को लॉन्च कर दिया है, यह दो वेरिएंट प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी में उपलब्ध है, इनकी कीमत क्रमशः 67.76 लाख रूपए और 74.43 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

    Audi Q7 40 TFSI

    क्यू7 पेट्रोल में 2.0 लीटर का इंजन का लगा है, इसकी पावर 252 पीएस और टॉर्क 370 एनएम है। यह इंजन 8-स्पीड टिपट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इस में ऑडी का क्वाट्रो ड्राइव सिस्टम दिया गया है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 6.8 सेकंड का समय लगता है, इस मामले में यह डीज़ल वेरिएंट 45 टीडीआई से करीब 0.3 सेकंड तेज है। इसके माइलेज का दावा 11.68 किमी प्रति लीटर है।

    Audi Q7 40 TFSI

    क्यू7 पेट्रोल में डीज़ल वेरिएंट वाले फीचर दिए गए हैं, इन में 19 इंच के अलॉय व्हील, 360 डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, इलेक्ट्रिक कंट्रोल एयर सस्पेंशन और पैनारोमिक सनरूफ शामिल हैं। प्रीमियम प्लस वेरिएंट में फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डायनामिक एलईडी हैडलैंप्स और ऑडी का म्यूजिक सिस्टम दिया गया है। टेक्नोलॉजी वेरिएंट में मैट्रिक्स हैडलैंप्स, बॉस का 3डी साउंड सिस्टम, एमएमआई नेविगेशन प्लस किट, 8.3 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले और जीपीएस नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। सुरक्षा के लिए इस में 8 एयरबैग, रियर व्यू कैमरा और ऑडी का पार्किंग सिस्टम प्लस दोनों वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिया गया है।

    Audi Q7 Interiors

    यह भी पढें : ऑडी लाई ए6 और क्यू7 का डिजायन एडिशन

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    ऑडी क्यू7 2006-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है