• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अशोक लीलैंड ने बंद की "स्टाइल", अब देगी कमर्शियल सेग्मेंट पर ध्यान

    अग्रणी वाहन निर्माता कम्पनी अशोक लीलैंड ने अपनी एमपीवी स्टाइल को बंद करने की घोषणा की है, अब कम्पनी मुख्य रूप से अपने कमर्शियल सेग्मेंट पर ध्यान दे रही है। MVP स्टाइल की मैन्यूफेक्चरिंग एक ज्योइंट वेंचर के तहत हुई थी जिसमें अशोक लीलैंड की स्वामित्व कंपनी हिन्दुजा ग्रुप व जापानी कंपनी निसान मोटर्स शामिल थी। निसान ईवालिया पर बेस्ड इस एमपीवी में 1.5 लीटर k9k इंजन लगा था, जो रेनो डस्टर व हालही में लाॅन्च हुई एमपीवी रेनो लाॅजी के बराबर पावर जेनरेट करने में सक्षम थी।

    सौरभ
    सौरभ
    Published On जुलाई 02, 2015 14:42 ist
    info icon
    published onJul 02, 2015 13:12 IST
    last updated onJul 02, 2015 14:42 IST
    46 Views
    • Write a कमेंट

    इस मौके पर अशोक लीलैंड के प्रमुख विनोद के. दासारी ने बताया कि ‘’बाजार में अच्छा रेसपोंस नहीं मिलने की वजह से हमने स्टाइल का प्रोडक्शन बंद किया है। संभावनाओं को देखते हुए ही इस सेग्मेंट में फिर से लौट सकते हैं।’’

    दूसरी ओर, कंपनी ने इस ज्योइंट वेंचर में बिना किसी बदलाव के 224 करोड़ रुपए खर्च करने का निर्णय कर लिया है। इसके अलावा, बस सेग्मेंट को और बढ़ावा देने के लिए अफ्रिका, मध्य पूर्व में एक एसेम्बली प्लांट लगाने का भी फैसला लिया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री की पहल पर ‘मेक इन इण्डिया’ (भारत में बनाओ) अभियान के तहत अषोक लीलैंड जल्द ही भारत में भी अपना एसेम्बली प्लांट शुरू करेगी। इसके लिए प्रत्येक प्लांट में 20 करोड़ रुपए खर्च करने की आवश्यकता होगी और इस तरह अशोक लीलैंड का कुल निवेश 100 करोड़ रुपए होगा।

    अशोक लीलैंड आने वाले कुछ महिनों में अपनी LCV लाॅन्च करने जा रही है और कंपनी को उम्मीद है कि उनका यह प्रयास कमर्शियल मार्केट में अपनी पुरानी छवि बरकरार रखने में सफर होगा।

    was this article helpful ?

    सौरभ
    <p><span>Starting from a Stock Broker to an Investment Adviser to a News Reporter at CarDekho, Sourabh describes his journey so far to be full of twists and turns. His fascination towards cars actually led him to the automotive arena. In a car, besides the powertrain, he loves to explore the luxurious features integrated with some sophisticated electronic components. He holds a bachelor's degree in Electronics &amp; Communication Engineering, which further helps him explain the complex technical terminologies in a simple language to the users. He tends to explore the technological advancements found in the latest vehicles. He heads the comment moderation team at CarDekho Forum along with his contribution in News, Features and RoadTest.&nbsp;</span></p>और देखें

    अशोक लीलैंड स्टाइल पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    m
    manju bajaj
    Feb 4, 2020, 6:04:32 PM

    New Commercial car kb launch ho rhi jo4ya5 lakh k beech ki ho jiski sitter5ya6 ho

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      संबंधित समाचार

        ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है