• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मार्च में लॉन्च होगी नई मर्सिडीज़ ई-क्लास

    कुछ चुनिंदा डीलरशिप ने तो नई ई-क्लास की बुकिंग भी शुरू कर दी हैं, बुकिंग राशि दो लाख रूपए है

    tdk
    tdk
    Published On जनवरी 09, 2017 18:30 ist
    info icon
    published onJan 09, 2017 18:30 IST
    last updated onJan 09, 2017 18:30 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज की नई ई-क्लास लॉन्चिंग के लिए तैयार है। सूत्रों से पता चला है कि नई ई-क्लास को भारत में इसी साल मार्च में उतारा जाएगा। कुछ चुनिंदा डीलरशिप ने तो इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी हैं। बुकिंग राशि दो लाख रूपए है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 55 लाख रूपए के आसपास रह सकती है। इसका मुकाबला जगुआर की एक्सएफ, वोल्वो एस90, ऑडी ए6 और बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज से होगा।

    ई-क्लास को पिछले साल जनवरी में आयोजित डेट्रॉयट मोटर शो में पेश किया गया था। यह मौजूदा एस-क्लास और सी-क्लास सेडान वाली डिजायन थीम पर बनी है। यह भारत में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। नई ई-क्लास पहले की तुलना में 43 एमएम ज्यादा लंबी और इसका व्हीलबेस पहले से 65 एमएम ज्यादा है।

    अब आते हैं केबिन की तरफ... नई ई-क्लास में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, स्टीयरिंग पर स्विच बटन के बजाय टच सेंसिटिव कंट्रोल दिए गए हैं। एडवांस फीचर के तौर पर इस में 12 इंच की दो हाई-रेज्युलेशन वाली डिस्प्ले दी गई हैं, इन में वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेंमेंट डिस्प्ले शामिल है। मनोरंजन के लिए इस में बरमैस्टर का 23 स्पीकर वाला 3डी साउंड सिस्टम लगा है। पिछली सीट को 40:20:40 के अनुपात में फोल्ड किया जा सकता है। पीछे वाले पैसेंजर के आराम के लिए सेंट्रल आर्मरेस्ट को पीछे की तरफ दिए टैबलेट होल्डर से भी अटैच किया जा सकता है।

    संभावना है कि इस में 2.0 लीटर का पेट्रोल और 2.1 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा। पेट्रोल इंजन ई200 वेरिएंट में आएगा, इसकी पावर 184 पीएस और टॉर्क 300 एनएम होगा। डीज़ल इंजन ई 250 और सी 250 वेरिएंट में मिलेगा, इसकी पावर 204 पीएस और टॉर्क 500 एनएम होगा। उम्मीद है कि इस में ई 350 डी वेरिएंट भी आ सकता है, इस में 3.0 लीटर का 6-सिलेंडर इंजन भी मिल सकता है, यह इंजन 258 पीएस की पावर और 620 एनएम का टॉर्क देगा। सभी इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े होंगे, इनमें ईको स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन भी मिलेगा।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    मर्सिडीज ई-क्लास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है